फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sarayoo river begins increasing

दो दिन घटने के बाद फिर बढ़ने लगी सरयू

Sun, 07 Aug 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
sarayoo river begins increasing
बरहज थाना घाट पर खतरे के निशान से 30 सेमी ऊपर बह रही सरयू नदी। - फोटो : DEORIA
दो दिन घटने के बाद फिर बढ़ने लगी सरयू
विज्ञापन

भागलपुर। सरयू नदी का जलस्तर हर दिन बदल रहा है। तीन दिन तक जल स्तर घटने के बाद रविवार सुबह से नदी ने फिर रफ्तार पकड़ ली है और खतरे के बिंदु से आठ सेमी ऊपर चली गई।
केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के कर्मचारियों के अनुसार, नदी एक सप्ताह पहले खतरे के निशान से ऊपर आकर लौट गई थी। खतरे के निशान से 10 सेमी नीचे पहुंच गई थी, लेकिन रविवार सुबह से नदी के जलस्तर में दोबारा एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि होने लगी। रेगुलेटर पर अंकित खतरा बिंदु 64.30 मीटर से आठ सेमी ऊपर पहुंच गई।
विज्ञापन

रेगुलेटर पर दोपहर एक बजे नदी का जलस्तर 64.38 मीटर पर पहुंच गया और एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार बढ़ने लगी है। तहसील प्रशासन ने भी बाढ़ के खतरे को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है। केंद्रीय जल आयोग के जेई प्रकाश ओझा ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में बारिश से नदी में बढ़ोतरी हो रही। 24 घंटे तक पानी बढ़ने के आसार हैं। मीटर की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतरे के निशान से 30 सेमी ऊपर बह रही सरयू
बरहज। सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि से राप्ती नदी भी उफान पर है। पिछले करीब एक पखवारे से जलस्तर में निरंतर उठापटक जारी है। रविवार को नदी के खतरे के निशान 66.50 मीटर से 30 सेमी चले जाने से लोग सहम गए हैं।

थाना घाट पर लगे मीटर गेज पर नदी निरंतर बढ़त बना रही है। नदी 66.80 मीटर पर बह रही है। हालांकि दो दिन पूर्व नदी के जलस्तर में 10 सेमी की कमी दर्ज की गई थी। सरयू के उफान से बाढ़ का पानी खेतों के रास्ते गांवों की ओर बढ़ रहा है। जबकि भदिला प्रथम गांव चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिरा है। लोग जरूरत के सामान की खरीदारी के लिए छोटी नाव से आवागमन कर रहे हैं। छात्र जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे हैं। बाढ़ का पानी कटइलवा से कपरवार संगम तट तक नवीन बांध पर दबाव बना रहा है। दियारा क्षेत्र में नदी कटान कर रही है। सहायक अभियंता अशोक द्विवेदी ने बताया कि जलस्तर में बढ़त दर्ज की गई है। बाढ़ से बचाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed