{"_id":"6a55315a3fbd1a042604ef34","slug":"sarafa-asks-some-youths-in-the-shoplifting-case-deoria-news-c-208-1-deo1045-186800-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सराफा दुकान में चोरी प्रकरण में कुछ युवकों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सराफा दुकान में चोरी प्रकरण में कुछ युवकों से पूछताछ
Tue, 14 Jul 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
भागलपुर। थाना क्षेत्र मईल के भागलपुर कस्बे में सराफा दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस को अब तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। सोमवार की शाम एसओजी और पुलिस टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर कस्बे के कुछ युवकों से पूछताछ की।
कस्बा निवासी रोमित जायसवाल की अस्पताल रोड पर सराफा की दुकान है। करीब एक महीने पहले चोर दुकान से पांच लाख रुपये से अधिक के जेवरात और नगदी चुरा ले गए। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।
एसओ मईल विकास नाथ ने बताया कि घटना की रात कुछ संदिग्ध नंबर एक्टिव पाए गए थे। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन को मिलाकर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। संवाद