{"_id":"61953ac860eb87789b0ab695","slug":"sansad-khel-spardha-team-made-deoria-news-gkp4167071135","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद खेल स्पर्धा के आयोजन के लिए नामित किए गए नोडल व सहायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद खेल स्पर्धा के आयोजन के लिए नामित किए गए नोडल व सहायक
विज्ञापन

19 से 27 नवंबर तक विभिन्न स्कूलों में आयोजित होगी सांसद खेल स्पर्धा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। आगामी 19 नवंबर से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाले सांसद खेल स्पर्धा के सफल क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है।
उन्होंने बताया कि सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ प्रात: 10 बजे राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया, सेंट जेवियर्स स्कूल सलेमपुर एवं सतासी इंटर कॉलेज रुद्रपुर से किया जाएगा। देवरिया उद्घाटन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उप जिलाधिकारी सदर एवं खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी देवरिया व बैतालपुर सहायक नोडल अधिकारी होंगे। जिला युवा कल्याण अधिकारी द्वारा नामित क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी खेल प्रभारी का दायित्व निभाएंगे। सलेमपुर में उद्घाटन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को बनाया गया है। बीडीओ व खंड शिक्षा अधिकारी सलेमपुर व भाटपाररानी सहायक नोडल अधिकारी का दायित्व निभाएंगे। जिला युवा कल्याण अधिकारी द्वारा नामित क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी खेल प्रभारी होंगे। इसी प्रकार रुद्रपुर में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसडीएम रुद्रपुर, बीडीओ व खंड शिक्षा अधिकारी रुद्रपुर व बरहज सहायक नोडल अधिकारी नामित किए गए हैैं।