फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sankirtan Yatra taken out on Prakash Parv, welcomed with shower of flowers

Deoria News: प्रकाश पर्व पर निकाली संकीर्तन यात्रा, फूलों की वर्षा से स्वागत

Fri, 15 Nov 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 15 Nov 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Sankirtan Yatra taken out on Prakash Parv, welcomed with shower of flowers
देवरिया। गुरु नानक देव के 556 वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को सिख समाज की ओर से नगर संकीर्तन शोभायात्रा शहर में धूमधाम से निकली। पंच प्यारे गुरु ग्रंथ साहिब की अगुवाई में यह विभिन्न मार्गों से फूल वर्षा एवं सड़क की सफाई करते हुए गुरुवाणियों के साथ आगे बढ़ी। रास्ते भर मोगा से आए सुुरजीत गतका स्पोर्ट्स क्लब भिंडरकला के कलाकारों ने तलवारबाजी, शस्त्र विधा के हैरतंगेज कलाबाजी से संगत को निहाल किया। जगह-जगह विभिन्न संगठनों से जुड़े़ लोगों ने इसका स्वागत किया।
विज्ञापन

गुरु सिंघ सभा प्रबंध कमेटी की ओर से गुरुद्वारा न्यू कालोनी से निकली शोभायात्रा शहर के जलकल रोड, सिविल लाइन, कोतवाली रोड, मोतीलाल रोड, रेलवे स्टेशन रोड, नगरपालिका रोड सहित अन्य प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रास्ते भर गुरुवाणियों की गूंज होती रही। मोतीलाल रोड में रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल के पदाधिकारियों ने यात्रा का स्वागत किया। पूरे शहर का भ्रमण करने के बाद यात्रा वापस गुरुद्वारे पहुंची, यहां सर्व समाज के लोगों ने लंगर में उत्साह संग भाग लिया। यात्रा में ग्रंथी दामोदर सिंह, कमेटी के अध्यक्ष जगजीत सिंह छाबड़ा, देवेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, मन्ना सिंह, खुशमीत सिंह, गुरमीत सिंह, गगनदीप कौर, राजेश मृगवानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed