फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sanjay elected adhyaksh

Deoria News: संजय अध्यक्ष, ललित नारायण वरिष्ठ उपाध्यक्ष और आनंद किशोर बने महासचिव

Wed, 31 Jan 2024 03:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 31 Jan 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
sanjay elected adhyaksh
एल्डर्स कमेटी जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन का हुआ चुनाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। एल्डर्स कमेटी जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन का चुनाव मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में हुआ। इसमें संजय कुमार मिश्र अध्यक्ष, ललित नारायण पांडेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा आनंद किशोर मिश्र महासचिव निर्वाचित किए गए। अन्य पदों पर पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रामानुज शुक्ला ने बताया कि तीन पदों पर चुनाव हुए। इसमें अध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार मिश्र को कुल 318 मतों में 230 तथा बृज बांके तिवारी को 76 मत मिले। इस प्रकार संजय कुमार मिश्र को 154 मतों से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। 12 मत अवैध पाए गए।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए ललित नारायण पांडेय को 145, अमिताभ मणि त्रिपाठी को 95 तथा सुनीत कुमार को 72 मत मिले। इस तरह ललित नारायण पांडेय को 55 मतों से निर्वाचित किया गया। तीन मत अवैध पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासचिव पद के लिए जयप्रकाश मिश्र को 127 तथा आनंद किशोर मिश्र को 182 मत मिले। आनंद किशोर मिश्र को 55 मत से निर्वाचित घोषित किया गया। नौ मत अवैध पाए गए। कोषाध्यक्ष पद के लिए शिवानंद त्रिपाठी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष वरिष्ठ के लिए ब्रजेंद्र मणि त्रिपाठी, देवेंद्र मिश्र, संयुक्त सचिव प्रशासन पद के लिए पुरेंद्र नाथ तिवारी, पुस्तकालय पद पर अखिलेश उपाध्याय तथा प्रकाशन पद पर मकरध्वज मिश्र को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

इसके अलावा सदस्य कार्यकारिणी वरिष्ठ के लिए प्रदीप कुमार ठाकुर, चंद्रबली शुक्ल, जयप्रकाश तिवारी, बृजकिशोर सिंह, भोज प्रसाद कुशवाहा, ओमप्रकाश मिश्र तथा सदस्य कार्यकारिणी पद के लिए मारकंडेय लाल श्रीवास्तव, आशुतोष कुमार सिंह, आशीष कुमार तिवारी, अंकित मिश्र, श्रीनिवास उपाध्याय तथा नचिकेता नाथ त्रिपाठी को निर्विरोध चुना गया।
कमेटी के सदस्य पंचानन शुक्ल, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, उमेश नरायन श्रीवास्तव तथा हर्षवर्धन मिश्र का चुनाव में विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed