{"_id":"639cb593e5f63c163d0dfbe1","slug":"sanjana-and-shilpi-in-top-30-cricketers-deoria-news-gkp4611563121","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: टॉप-30 खिलाड़ियों में चुनी गईं शिल्पी और संजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: टॉप-30 खिलाड़ियों में चुनी गईं शिल्पी और संजना
विज्ञापन
कमला क्लब कानपुर में यूपीसीए अंडर 15 टीम के ट्रायल में चुने गए संजना।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉप-30 खिलाड़ियों में चुनी गईं शिल्पी और संजना
कमला क्लब कानपुर में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के बाद बीसीसीआई में होगा पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले की दो लड़कियां यूपीसीए के अंडर-15 टीम की चयन प्रक्रिया में टॉप-30 में जगह बनाने में कामयाब हुईं हैं। 17 दिसंबर से कमला क्लब कानपुर में आयोजित हो रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में ये जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके साथ ही इनका पंजीकरण भी बीसीसीआई में हो जाएगा।
देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नागेंद्र त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया कि जनपद की दो लड़कियों का चयन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अंडर-15 के लिए टॉप-30 में हुआ है। ये दोनों रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षक पवन कुमार की देखरेख में अभ्यास करती हैं।
नाथनगर भटवलिया की रहने वाली विकेटकीपर बैट्समैन शिल्पी शुक्ला वर्ष 2014 से तथा उमानगर देवरिया खास की रहने वाली मीडियम पेसर संजना खरवार वर्ष 2017 से क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रही हैं। कानपुर में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन ही इनका भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में पंजीकरण भी हो जाएगा।
विज्ञापन
इस शिविर में जिन खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा होगा, उनका चयन यूपी की 15 सदस्यीय फाइनल रूप से चुनी गई टीम में होगा। ये बीसीसीआई की ओर से आयोजित आगामी प्रतियोगिताओं में इस आयु वर्ग में स्टेट टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। इन खिलाड़ियों के चयन पर देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन उपाध्याय, सचिव इंदु प्रकाश मिश्र, जिला क्रीड़ा अधिकारी राज नारायण प्रसाद, विभागीय प्रशिक्षक रवि कुमार शर्मा, अमित कुमार पांडेय, शकील अहमद, अब्दुल अहद, गिरीश सिंह, शालिनी शर्मा, कलाम खान आदि ने बधाई दी।

कमला क्लब कानपुर में यूपीसीए अंडर 15 टीम के ट्रायल में चुनी गई शिल्पी।- फोटो : DEORIA