फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sanitation worker dies after falling from roof.

Deoria News: छत से गिरकर सफाईकर्मी की मौत

Thu, 11 Jun 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 11 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sanitation worker dies after falling from roof.
बरियारपुर। नगर पंचायत बरियारपुर में कार्यरत सफाईकर्मी की छत से गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पकड़ीयार निवासी राकेश प्रसाद (37) मंगलवार की रात अपने घर की छत पर सो रहे थे। परिजनों के अनुसार, देर रात वह शौच के लिए उठे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और छत से गिर गए। गंभीर रूप से घायल राकेश को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

राकेश प्रसाद नगर पंचायत बरियारपुर में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत थे। वह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। राकेश की पत्नी मंदा देवी, मां उमरावती देवी और चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed