{"_id":"62926f38710c7a6b80031fa9","slug":"sand-loaded-10-trucks-siezsd-deoria-news-gkp4384792101","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन विभाग ने बालू और गिट्टी लदे दस ट्रक को किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन विभाग ने बालू और गिट्टी लदे दस ट्रक को किया सीज
विज्ञापन

बरहज। खनन विभाग ने ओवरलोड गाड़ियों पर बड़ी कार्रवाई की है। दो दिन तक चलाए गए अभियान में बालू और गिट्टी लदे दस ट्रकों को सीज किया गया है। इनसे करीब तीन से साढ़े तीन लाख रुपये जुर्माना वसूल किया जाएगा।
बेखौफ ओवरलोड मालवाहक गाड़ियों के सड़क पर चलने से दुर्घटना की आशंका रहती है। सड़कें भी क्षतिग्रस्त होती हैं। एसडीएम गजेंद्र सिंह और सीओ देवआनंद के नेतृत्व में खनन विभाग ने शुक्रवार की देर शाम से शनिवार दोपहर तक अभियान चलाया गया। कपरवार पुलिस पिकेट और तहसील बाइपास पर घेराबंदी कर मोरंग बालू और गिट्टी लदी दस वाहनों को सीज किया गया। दूसरी ओर, खनन विभाग ने रामपुर कारखाना में मिट्टी लदे छह ट्रकों को पकड़ा है। खनन अधिकारी राजरंजन कुमार ने बताया कि ओवरलोडिंग में ट्रकों को सीज किया गया है।