फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sanchari roag abhiyan

शासन का प्रयास, सबको मिले स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ : डॉ. रमापति

Wed, 01 Jul 2020 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
sanchari roag abhiyan
जेई टीकाकरण के साथ जिले में संचारी रोग नियंत्रण माह और दस्तक अभियान शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सीएमओ कार्यालय परिसर में बुधवार को जेई टीका लगाकर संचारी रोग नियंत्रण माह और दस्तक अभियान का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सदर सांसद रमापतिराम त्रिपाठी ने फागिंग वाहन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सांसद ने कहा कि शासन का प्रयास है कि सभी को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले। बीमारियों से बचाने के लिए बच्चों का समय-समय पर टीकाकरण किया जाए। संचारी रोग नियंत्रण के लिए लोग घरों के साथ ही आसपास सफाई रखें। कोरोना से बचाव के लिए कोविड प्रोटोकाल का पालन करें। डीएम अमित किशोर ने सभी से जेई/एईएस को लेकर सतर्क रहने की अपील की। कहा, बुखार हो तो तत्काल सरकारी अस्पताल पर जाकर उपचार कराएं। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि मच्छरों से बचने के लिए सभी लोग मच्छरदानी का प्रयोग करें। एसीएमओ व अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. डीवी शाही, एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डीपीएम पूनम, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, सहायक मलेरिया अधिकारी सुधाकर मणि, सीपी मिश्रा, एआरओ राकेश चंद, यूनिसेफ के डॉ. हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना प्रतिनिधि के अनुसार, डीएम अमित किशोर और सीडीओ शिवशरणप्पा ने ब्लॉक सभागार में संचारी रोग नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक किया। नोडल अधिकारी डॉ. डीवी शाही, नायब तहसीलदार धर्मवीर भारती, महेश नारायण पांडेय, राजेश राय, ज्ञान सिंह, डॉ. शम्भू प्रसाद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed