फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sampoorn smadhan diwas

Deoria News: साहब! मेरी नाबालिग बेटी को तीन महीने से नहीं ढूंढ़ पा रही पुलिस

Sun, 19 Mar 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 19 Mar 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
sampoorn smadhan diwas
कई बार थाने के चक्कर लगाकर थक चुकी हूं कहकर फफक पड़ी पीड़िता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/फरेंदा। साहब! मेरी नाबालिग बेटी को लापता हुए तीन माह बीत गए। इसे लेकर करीब 20 बार थाने के चक्कर लगा चुकी हूं लेकिन पुलिस अब तक बेटी का पता नहीं लगा सकी है। बेटी किस हाल में होगी, यह सोचकर कलेजा कांप उठता है। आरोपी के परिजन सुलह करने की धमकी दे रहे हैं। ऐसा न करने पर बेटी की हत्या करने की धमकी दे रहे हैं।
यह कहते हुए एक गांव की महिला जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के सामने फफक पड़ीं। हाथ में शिकायती पत्र और आंखों में आंसू लिए अपनी पीड़ा कह रही थीं। उन्होंने बताया कि 19 दिसबंर को गांव के ही एक युवक के खिलाफ स्थानीय थाने में नामजद शिकायत की गई।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की, लेकिन 90 दिन बाद भी न तो बेटी मिली न ही आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर सकी है। डीएम ने तत्काल जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छितही बुजुर्ग निवासी परमानंद यादव ने कहा कि गांव के ग्राम प्रधान व सचिव की मिलीभगत से फर्जी भुगतान कराया गया है। इसकी शिकायत करने पर सचिव फर्जी मुकदमा में फंसाने की धमकी देते हैं। इस दौरान सीडीओ संतोष कुमार, एसडीएम मदन मोहन वर्मा, सीओ कोमल प्रसाद मिश्रा, तहसीलदार नामानुज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

244 मामलों में 41 मामले निस्तारित
डीएम सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में फरेंदा में जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में 188 मामले आए। इसमें 32 मामलों का निस्तारण कर दिया गया। निचलौल तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम रामसजीवन मौर्य ने किया। जहां कुल 10 मामले आए, जिसमें तीन मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। नौतनवां तहसील सभागार उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा ने संपूर्ण समाधान में समस्याएं सुनीं। यहां पर कुल 46 मामले आए, जिसमें छह का निस्ताण मौके पर कर दिया गया। संवाद


फोटो
आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस
फरेंदा क्षेत्र के गनेशपुर निवासी सुदामा ने बताया कि मारपीट के मामले की शिकायत थाने पर की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी अभी घूम रहे हैं। पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर रही है। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया के रामसमुझ ने बताया कि जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने तीन वर्ष से कब्जा किया है, इसकी शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed