{"_id":"5e90a0878ebc3e78af5daf5f","slug":"sample-sample-of-13-people-sent-deoria-news-gkp347610589","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 संदिग्ध मरीजों का जांच के लिए भेजा गया सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 संदिग्ध मरीजों का जांच के लिए भेजा गया सैंपल
विज्ञापन
जिला अस्पताल के बुखार डेस्क में मरीज की जांच करते डॉक्टर(
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 संदिग्ध मरीजों का जांच के लिए भेजा गया सैंपल
देवरिया। कोरोना के संदिग्ध 13 मरीजों का सैंपल शुक्रवार को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। दो दिन पूर्व आइसोलेशन वार्ड में भर्ती पांच युवकों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें एक अफसर के बेटे भी शामिल हैं।
विदेश और गैर प्रांतों से आए 13 लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। संदेह के आधार पर इनका कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। इसमें एक विभागीय अफसर के दो बेटे भी शामिल हैं, जो दिल्ली से घर आए हैं। घर जाने से पूर्व उन्हें वह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां दोनों का सैंपल लिया गया। जांच में शामिल देसही देवरिया ब्लॉक, पथरदेवा ब्लॉक, भाटपाररानी ब्लॉक रुद्रपुर ब्लॉक के रहने वाले हैं। इसमें पथरदेवा इलाके का एक युवक हैं जिसका लोकेशन दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में मिली है। इसमें अधिकांश युवक दिल्ली, मुम्बई, हरियाणा से आने वाले हैं। सर्दी, जुकाम, और बुखार इन्हें कई दिनों से आ रहा हिै। बृहस्पतिवार को पांच युवकों का सैंपल मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजा गया था। जिसमें सभी का रिपोर्ट निगेटिव आ गया है और इन्हें घर भेज दिया गया है। चिउड़हा गांव के 30 लोगों को आइसोलेशन में अभी रखा गया है। इनकी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि 13 लोगों का सैंपल जांच के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
अभी तक 72 लोगों का हो चुका है जांच
देवरिया। अभी जिले में 72 कोरोना संदिग्ध मरीजों की जांच हो चुकी है। किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आया है। जांच का दायरा बढ़ाने पर स्वास्थ्य विभाग जोर दे रहा है। थोड़ी भी शिकायत मिलने पर कोरोना का जांच करा रहा है।
विज्ञापन
स्कूलों में बनाया जा रहा आइसोलेशन वार्ड
देवरिया। सेंट्रल एकेडमी को स्वास्थ्य विभाग में अपने कब्जे में ले लिया है। यहां पर आइसोलेशन वार्ड बनाया जाएगा। यहां पर बेड और उपकरण पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा कई स्कूलों में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।