{"_id":"65f0ba103b678076670b0b18","slug":"samanata-dal-will-fight-on-25-seats-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-121216-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलेमपुर समेत प्रदेश की 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगा राष्ट्रीय समानता दल : संजय दीप कुशवाहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलेमपुर समेत प्रदेश की 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगा राष्ट्रीय समानता दल : संजय दीप कुशवाहा
Wed, 13 Mar 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार....
पत्रकार वार्ता में बोले राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। राष्ट्रीय समानता दल व्यवस्था परिवर्तन, सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ता है। सामाजिक परिवर्तन का पक्षधर है। आगामी लोकसभा चुनाव में सलेमपुर समेत प्रदेश के 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगा।
दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय दीप कुशवाहा नगर के एक जलपान गृह में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सलेमपुर लोकसभा में लगभग 18 लाख मतदाता हैं। इसमें सिर्फ तीन लाख के लगभग यथास्थितिवादी विचारधारा के मतदाता हैं। 15 लाख मतदाता सामाजिक न्याय, व्यवस्था परिवर्तन वाली विचारधारा में विश्वास रखते हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में सभी लोकसभा सीटों पर यही स्थिति है।
राष्ट्रीय समानता दल शेष सीटों पर सामाजिक न्याय और व्यवस्था परिवर्तन में विश्वास रखने वाले पार्टियों के प्रत्याशियों की मदद करेगा। प्रत्याशियों के बुलावे पर जनसभा, रोडशो करेगा। आज देश और प्रदेश की पर काबिज लोग यथास्थिति वादी विचारधारा को पोषित कर रहे हैं। विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति में 13 प्वाइंट रोस्टर लगाकर आरक्षित वर्ग के लाखों युवाओं को प्रोफेसर बनाने से रोक दिया। सरकारी नौकरियों में जाति प्रमाणपत्र को आधार बनाकर आरक्षण के ओवर लैपिंग व्यवस्था को खत्म करके आरक्षित वर्ग के लाखों लाख युवाओं को नौकरी से वंचित कर दिया। शिक्षा मित्र, अनुदेशक,आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी, रसोइया, पंचायत मित्र, जैसे अनेक पदों पर युवाओं और युवतियों से बेगारी कराया जा रहा है। सेना में अग्निवीर की नियुक्ति इस बात का प्रमाण है कि आरक्षित वर्ग के युवाओं को स्थायी नौकरी से रोका जा रहा है। क्योंकि सेना में सिपाही बनाने वाले 90 फीसदी लड़के आरक्षित वर्ग के होते थे।