फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Samajwadi Party has become Sinemawadi

सिनेमावादी पार्टी बन गई है सपा

Thu, 15 Sep 2016 11:14 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 15 Sep 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party has become Sinemawadi
प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अनूप तिवारी
नीलांबुज मिश्र
विज्ञापन

सलेमपुर। अपनी असफलता से लोगों का ध्यान हटाने के लिए सपा सरकार सुनियोजित तरीके से हाई वोल्टेज ड्रामा कर रही है। सीबीआई जांच की भय से प्रदेश के खनन मंत्री को सपा सरकार ने बर्खास्त किया है। यह सारी कवायद अखिलेश सरकार और सपा की छवि सुधारने की है। हकीकत तो यह है कि यह सरकार अपने पूरे कार्यकाल में सुनियोजित तरीके से मंत्रियों के माध्यम से लूटपाट की।

यह बात गुरुवार को बापू इंटर कॉलेज में पूर्व सांसद स्व. हरिकेवल प्रसाद की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कही। इस पर भीड़ ने जोश के साथ खूब हामी भरी। प्रदेश अध्यक्ष ने तल्ख अंदाज में मंच से कहा कि यूपी की असफल सरकार ने चार दिनों से अपने कारनामों की वजह से चर्चा में है।
विज्ञापन



सही बात तो यह है कि समाजवादी पार्टी सिनेमावादी पार्टी बनकर रह गई है। खनन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति के खिलाफ सरकार ने तब तक कार्रवाई नहीं की, जब दो साल लोकायुक्त ने उन पर एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की थी। सपा सरकार को जब लगा सीबीआई जांच बैठेगी तो उन्होंने गायत्री प्रसाद को बर्खास्त करने का नाटक किया लेकिन अब अखिलेश सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए अब कोई भी नाटक काम आने वाला नहीं है। 2017 के चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता साइकिल को पंक्चर ही नहीं करेंगी, बल्कि टुकड़े-टुकड़े कर फेंक देगी। भाजपा तुष्टीकरण की राजनीति नहीं करती है। सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर काम करती है।


बसपा पर तंज कसते हुए कहा बहन जी गरीबों का वोट बेचकर अमीर बन गई हैं, बसपा में भगदड़ मची हुई है। बसपा के कई बड़े नेताओं के भाजपा में जाने को लेकर अटकलें चल रही हैं, इससे बसपा में बेचैनी है। बसपा के लिए अपने परिवार को बचाना मुश्किल साबित हो रहा है। हो सकता है कि भाजपा आने वाले समय में बसपा के एक-दो और अहम विकेट गिरा दें। उन्होंने लोगों से हाथ जोड़ते हुए कहा कि सारी समस्या का समाधान कमल के फूल में है। आप लोग प्रदेश में खिलने का मौका दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed