{"_id":"6933423813e05394410fd664","slug":"salman-and-riya-won-the-shot-put-competition-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-169448-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गोला फेंक प्रतियोगिता में सलमान रिया ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गोला फेंक प्रतियोगिता में सलमान रिया ने बाजी मारी
Sat, 06 Dec 2025 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। ओपीआर सेंट्रल एकेडमी रामपुरगढ़ के तीसरे वार्षिक खेलकूद सप्ताह के चौथे दिन शुक्रवार को गोला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बालक वर्ग में सलमान शेख और बालिकाओं में रिया विजेता रहीं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान ओंकार राव ने दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद फीता काटकर किया। प्रबंधक शशिकांत राव, व्यवस्थापक राजीव राव, अवधेश गुप्ता, दुर्गेश तिवारी, गोविंद चौहान आदि ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। बालक वर्ग के गोला फेंक प्रतियोगिता में सलमान शेख ने 33 फीट और अमन चौहान ने 31 फीट तक गोला फेंककर पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि बालिका वर्ग में रिया गुप्ता ने 16 फीट और साबिया ने 14 फीट दूर गोला फेंक पहला व दूसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान सत्यदेव कुंवर, हरी पटेल, मन्नू राव, कैलाश पति, सोनू सिंह, अभिषेक राव, अखंड राव आदि मौजूद रहे।