{"_id":"6669e7764f25e1e51a0359f4","slug":"salempur-chero-road-will-be-made-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-127655-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सलेमपुर से चेरो जाने की राह होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सलेमपुर से चेरो जाने की राह होगी आसान
Wed, 12 Jun 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
.....
- सलेमपुर से चेरो तक टू लेन सड़क के निर्माण के लिए हुआ ट्रायल पंच, रिपोर्ट आने के बाद शीघ्र शुरू होगा काम
- 884.33 लाख की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बन रही है सड़क है
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। सलेमपुर से चेरो तक सिंगल लेन सड़क प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 7.496 किमी 18 अगस्त 23 से बनाई जा रही है । 17 अगस्त 24 तक इसे पूरा करना है। अब तक सड़क के दोनों तरफ मिट्टी भरने का काम हुआ है। चुनाव खत्म होने के बाद फिर काम शुरू करने के लिए सोमवार को ट्रायल पंच का काम हुआ। रिपोर्ट आने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बन जाने से चेरो मार्ग से जाने वाले लोगों की राह आसान होगी।
सलेमपुर से चेरो तक की सड़क सिंगल लेन है। यह काफी दिनों से जर्जर थी। इसका निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण अभियंत्रण विभाग करा रहा है। 884.33 लाख की लागत से बन रही सड़क साढ़े पांच मीटर चौड़ी होगी। 17 अगस्त 2024 तक यह सड़क बन जानी थी। लेकिन, इसका ट्रायल पंच सोमवार को इटहुआ चंदौली गांव के सामने किया गया। उसकी रिपोर्ट आने के बाद काम शुरू होगा। बीच में बरसात के मौसम के चलते अगस्त के बाद काम शुरू होगा।
दो लेन की सड़क बनने के बाद लोगों की राह आसान हो जाएगी। इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों के समय की बचत होगी, वहीं, आना-जाना सुगम हो जाएगा। इस सड़क से बभनौली, ठोका वंशी, पकड़ी, माथापार, खाजे गढ़वा, ठाकुर गौरी, माथापार, इटहुआ चंदौली, चेरो चकरा गोसाईं, बरठी, बरठा बाबू गांव के लोग आते-जाते हैं। वहीं, केंद्रीय विद्यालय चेरो में सलेमपुर से छात्र आते-जाते हैं। सड़क सिंगल होने से भारी वाहनों को पास लेने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
बभनौली गांव निवासी सत्यम पांडेय, चेरो के मैनेजर यादव, सुबोध श्रीवास्तव, ईश्वर यादव आदि ने कहा कि सड़क चौड़ी होने से आने-जाने में समय की बचत होगी।
पांच साल की होगी वारंटी
प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बन रही सड़क 17 अगस्त तक पूरी होनी थी। लेकिन विभाग ने विलंब कर दिया। चेरो के पास ट्रायल पंच किया था। लेकिन काम नहीं शुरू किया। अब चुनाव बीत जाने के बाद इटहुआ चंदौली गांव के सामने सोमवार को सड़क का ट्रायल पंच किया गया। इसके चलते अब सड़क निर्माण नियत समय से पूरा नहीं हो सकेगा। इसका समय बढ़ गया है।
सड़क के टूटने व क्षतिग्रस्त होने पर विभाग इसे बनाएगा। इसके लिए विभाग ने 69.19 लाख का बजट रखा है।
कोट-
सोमवार को सड़क का ट्रायल पंच हुआ है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद काम शुरू किया जाएगा। अगस्त में इसे पूरा होना था। अब अगस्त के बाद काम शुरू किया जाएगा।
-दुर्गेश कुशवाहा, अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग