फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Saint Ganinatha's birth anniversary was celebrated with great pomp

Deoria News: संत गणिनाथ की धूमधाम से मनाई गई जयंती

Sun, 24 Aug 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 24 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Saint Ganinatha's birth anniversary was celebrated with great pomp
बरहज/भलुअनी। नगर स्थित गयादास टेक्निकल इंटर काॅलेज के पास बेचू साहु पोखरे पर शनिवार को संत गणिनाथ की जयंती धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने कुलगुरु का विधि-विधान से पूजा-अर्चन किया। साथ ही प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

बेचू साहु पोखरे पर संत गणिनाथ जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में झंडारोहण कर अभ्युदय गीत, पूजनोत्सव, श्रीसत्यनारायण व्रत कथा, सामूहिक यज्ञ और महाआरती किया गया। प्रसाद वितरण भी किया गया। दूसरी ओर भलुअनी के गायत्री माता मंदिर परिसर में मद्धेशिया वैश्य समाज ने कुलगुरु का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। वैश्य समाज के लोगों का कहना था कि संत गणिनाथ अपने दिव्य प्रकाश से समाज को अलौकिक कर दिशा और दशा बदले थे। इस दौरान अमरेंद्र गुप्त, पवन मद्धेशिया, कुलभूषण गुप्त, मोहित मद्धेशिया, पीयूष चावला, डॉ.एसपी मद्धेशिया, विनोद मद्धेशिया, उमेश मद्धेशिया, योगेश गुप्त, भगवान दास, मनोज कुमार, बृजमोहन, अक्षय लाल, मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed