फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sai camp's Tanya and Anjali selected for wrestling sports hostel

Deoria News: कुश्ती खेल छात्रावास के लिए चयनित हुईं साईं शिविर की तान्या और अंजली

Fri, 26 May 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 26 May 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Sai camp's Tanya and Anjali selected for wrestling sports hostel
स्पोर्ट्स स्टेडियम में दोनों खिलाड़ियों का हुआ स्वागत, बढ़ाया उत्साह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलो इंडिया योजना के तहत भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से संचालित कुश्ती शिविर की दो खिलाड़ियों का चयन अयोध्या छात्रावास के लिए हुआ है। बृहस्पतिवार शाम दोनों का मैट पर प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों ने उत्साहवर्धन किया और जिले के लिए इसे उपलब्धि बताया।

साई शिविर के प्रशिक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि बेलवा बाजार निवासी एवं बैतालपुर में एक इंटर कॉलेज के शिक्षक सुधीर पांडेय की पुत्री तान्या जुलाई 2022 से यहां कुश्ती के दांवपेच सीख रही हैं। तान्या व उनकी बहन नेहा पांडेय भी यहां कुश्ती सीखती हैं। साथ ही यहीं की खिलाड़ी अंजली यादव पुत्री जयपाल यादव निवासी बागापार का भी फाइनल चयन अयोध्या छात्रावास के लिए हुआ है । प्रशिक्षक ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने कई स्टेट प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हुए जनपद का नाम रोशन किया है। छात्रावास में फाइनल चयन होने के बाद अब दोनों अयोध्या स्थित कुश्ती के महिला छात्रावास की प्रशिक्षणार्थी होंगी और इनके प्रशिक्षण, रहने, खाने, पढ़ाई का खर्च प्रदेश सरकार उठाएगी। मौके पर मौजूद अंजली ने बताया कि उनके दादा राम नरेश यादव अपने समय के जाने-माने मशहूर पहलवान रहे हैं। उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए ही उन्होंने कॅरियर के रूप में कुश्ती को चुना। वहीं तान्या पांडेय ने बताया कि उनके भी दादा श्रीधारी पांडेय अपने समय के प्रदेश स्तर के मशहूर पहलवान हुआ करते थे। उन्हीं से प्रेरित होकर वह भी इस खेल की ओर मुड़ी और खेलो इंडिया के चयन ट्रायल में भाग लिया। इसका श्रेय उन्होंने अपने प्रशिक्षक यशवंत सिंह को दिया। छात्रनेता राधेश्याम शुक्ला, क्रीड़ा अधिकारी राज नारायण प्रसाद रवि कुमार शर्मा, गिरीश चंद, शकील अहमद, अमित पांडेय, पूजा सिंह, शालिनी शर्मा आदि ने इन्हें आगे और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed