फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sahawa Vidyalaya shines in Mallakhamb, boys and girls team becomes state champion

Deoria News: मलखंभ में सहवा विद्यालय का जलवा, बालक-बालिका टीम बनीं स्टेट चैंपियन

Thu, 12 Mar 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 12 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Sahawa Vidyalaya shines in Mallakhamb, boys and girls team becomes state champion
रामपुर कारखाना। अयोध्या में आयोजित 36वीं राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सहवा विकासखंड देसही देवरिया के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया। विद्यालय की मलखंभ बालक एवं बालिका टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्टेट चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि पीटी टीम ने पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया। इस सफलता से विद्यालय, क्षेत्र और पूरे जनपद में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में देवरिया के खिलाडि़यों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। बालक वर्ग की मलखंभ प्रतियोगिता में राज गौतम, धीरज, रत्नेश्वर प्रजापति, दीपू और आयुष कुमार आर्य ने शानदार खेल दिखाते हुए चित्रकूट मंडल की टीम को भारी अंतर से पराजित कर पहला स्थान हासिल किया। इसी प्रकार बालिका वर्ग में दिव्या तिवारी, प्रीति सिंह, अनुराधा चौहान, आकृति निषाद और चांदनी शर्मा ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मलखंभ प्रतियोगिता में जीत दर्ज कर विद्यालय को स्टेट चैंपियन बनाया। बच्चों की इस उपलब्धि पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह, संजय तिवारी, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक देवानंद भारती, प्रधानाध्यापक मु. गजनफर सिद्दीकी, जयनाथ प्रजापति, ब्लॉक अध्यक्ष एहसान उल हक, संयोजक जयशिव प्रताप चंद ने विजेता बच्चों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed