{"_id":"5dc8471d8ebc3e5b3f1c9693","slug":"sahastrbahu-jayanti-deoria-news-gkp3287642100","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाली गई भव्य शोभायात्रा, भगवान सहस्त्रार्जुन का हुआ जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाली गई भव्य शोभायात्रा, भगवान सहस्त्रार्जुन का हुआ जयघोष
विज्ञापन
सहस्त्रबाहु अर्जून के जयंती अवसर पर निकाली गयी शोभायात्र में शामिल लोग।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार...
शहर में धूमधाम से भगवान सहस्त्रार्जुन की शोभायात्रा
जायसवाल सेवा समिति की ओर से मनाया गया जन्मोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
समाज की एकता व अखंडता को बनाए रखने का लिया गया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भगवान सहस्त्रार्जुन का जन्मोत्सव रविवार को देवरिया खास स्थित काली मंदिर एवं देवरिया क्लब में धूमधाम से मनाया गया। जायसवाल सेवा समिति एवं जिला जायसवाल सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने पाल्यों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने एवं एकता व अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। मौके पर आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां खूब सराही गई।
जायसवाल सेवा समिति की ओर से दोपहर में महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज से जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रथ पर सवार भगवान सहस्त्रार्जुन की झांकी शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। जुलूस में शामिल एवं साफा पहने लोगों ने भजनों पर बार-बार जयघोष किया। देवरिया क्लब में शाम को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल, गोरखपुर के महापौर सीताराम जायसवाल, पूर्व सांसद गोरख प्रसाद जायसवाल और कार्यक्रम संयोजक हरेंद्र जायसवाल ने समाज के लोगों से एकजुट होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया। देवरिया क्लब में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुपमा जायसवाल ने कहा कि जायसवाल समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। समाज के लोगों को इससे प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम में नंदलाल जायसवाल, राजकुमार, सुभाष चंद्र, हृदयनारायण, अशोक, राजेंद्र, रामचंद्र, तेजप्रकाश, सुरेंद्र, सत्येंद्र, अखिलेश, जयचंद, राजेश्वर, सीमा जायसवाल, दिनेश, संजय, नीलेश, तारकेश्वर, लल्लन, डॉ. संजय, डॉ. विकास, डॉ. चंदन, डॉ. सतीश, चंद्रमौलि, दीपक, गंगा, रीता जायसवाल, डॉ. प्रतिमा, दुर्गा प्रसाद जायसवाल, वेदप्रकाश सहित जायसवाल युवा मंच, जायसवाल महिला समिति की सदस्य शामिल रहीं।
जायसवाल समाज के होनहारों का हुआ सम्मान
देवरिया। जिला जायसवाल सेवा समिति की ओर से देवरिया खास स्थित काली मंदिर पर जिलाध्यक्ष धनोज जायसवाल के नेतृत्व में भगवान सहस्रार्जुन का जन्मोत्सव मनाया गया। महिलाओं एवं बच्चों ने विविध प्रतियोगिता में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत कलाकारों ने भगवान शिव विवाह का मंचन कर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। मौके पर बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं और समाज के लिए अच्छा काम करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। अंत में सहभोज में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान राजकुमार जायसवाल, मंटू बाबू, विजय, सुधीर, हरिश्चंद्र, प्रभुनाथ, अनूप, सत्यव्रत, तारकेश्वर जायसवाल आदि मौजूद रहे।