फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Safety and quality are top priorities in Bhatni-Audiyar doubling work

Deoria News: भटनी-औड़ियार दोहरीकरण कार्य में सुरक्षा-गुणवत्ता सर्वाेच्च प्राथमिकता

Sat, 21 Mar 2026 03:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Safety and quality are top priorities in Bhatni-Audiyar doubling work
सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर जांच करते रेल अफसर।
सलेमपुर/भटनी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने शुक्रवार को भटनी जंक्शन, सलेमपुर रेलवे स्टेशन और भटनी-मऊ रेलखंड के दोहरीकरण कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति परखी और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीआरएम ने सबसे पहले भटनी जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पैदल उपरिगामी पुल, प्लेटफार्मों की सतह, यात्री शेड विस्तार, सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन भवन निर्माण, फसाड सुधार, पोर्च निर्माण, ग्रीन पार्क विकास, आगमन-प्रस्थान कॉनकोर्स तथा दोनों प्रवेश द्वारों के विकास कार्यों को देखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्य में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने रेलवे कर्मचारियों के लिए बने मनोरंजन कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इसके जीर्णोद्धार के लिए कार्ययोजना बनाकर शीघ्र काम शुरू करने और इसे दोबारा कर्मचारियों के उपयोग के लिए खोलने का निर्देश दिया। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर उसे वर्तमान स्थान से हटाकर पुराने आरआरआई भवन में स्थापित करने का भी निर्देश दिया। भटनी जंक्शन पर उन्होंने एकीकृत क्रू रनिंग रूम, यार्ड में प्वाइंट्स एंड क्रासिंग और समपार संख्या 116 स्पेशल का संरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान गेटमैन अमित कुमार के संरक्षा ज्ञान को भी परखा। डीआरएम ने रेलवे सुरक्षा बल बैरक का निरीक्षण कर जवानों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली, साथ ही रेलवे कॉलोनी में पहुंचकर कर्मचारियों व उनके परिजनों की समस्याएं भी सुनीं।

इसके बाद डीआरएम आशीष जैन सलेमपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पैदल उपरिगामी पुल, प्लेटफार्म, फसाड, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, प्रतीक्षालय समेत यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
इसी क्रम में उन्होंने सलेमपुर और लार रोड स्टेशनों के बीच चल रहे रेल लाइन दोहरीकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed