फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sadar sansad said agricultural bill

‘सरकार किसानों की हितैषी और समस्याओं के समाधान के लिए संकल्पित’

Sat, 03 Oct 2020 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
sadar sansad said agricultural bill
‘सरकार किसानों की हितैषी और समस्याओं के समाधान के लिए संकल्पित’
विज्ञापन

सोनूघाट (देवरिया)। सदर ब्लॉक के ग्राम हाटा खास में आत्मनिर्भर भारत और कृषि बिल विषयक गोष्ठी आयोजित हुई। इस दौरान मुख्य रूप से कहा गया कि सरकार किसानों की हितैषी है जो उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संकल्पित है।
गोष्ठी के मुख्य अतिथि सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि सरकार किसानों की हितैषी है, जो उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 वैश्विक महामारी के साथ-साथ इतिहास के पन्नों में उपलब्धियों का भी वर्ष है। इसी वर्ष भारत की संसद ने धारा 370, तीन तलाक बिल, नागरिक संशोधन बिल आदि जैसे महत्वपूर्ण कार्य, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पास किया है, जो देश के लिए गौरवशाली पल है।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने की मंशा से नया कृषि बिल लाया है। भारत का किसान कैसे आत्मनिर्भर बने, इसके पूर्व की सरकारों ने ध्यान नहीं दिया जिससे किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गया था, जो अन्नदाता था, वह भुखमरी का शिकार होता था। गेहूं और धान की खरीद जो बिचौलिए के माध्यम से होता था तो किसान को कम और बिचौलियों को अधिक आय होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने इसको बंद कर क्रय केंद्रों के माध्यम से किसान के धान व गेहूं की खरीद करा समुचित मूल्य किसान के खाते में कैसे जाए, उसे व्यवस्थित करने का कार्य किया। किसान सम्मान निधि, किसान फसल सुरक्षा बीमा की भी व्यवस्था की जिससे किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। आज जो देश की अर्थव्यवस्था ढीली है, उसके पीछे पूर्व की सरकार जिम्मेदार हैं। इसके पूर्व कार्यक्रम को पूर्व विधायक एवं सांसद प्रतिनिधि रविंद्र प्रताप मल्ल ने क्षेत्र की समस्यायों को रखा। प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजन यादव ने की जबकि संचालन डॉ. अजय पांडेय ने किया। इस दौरान सुनील सिंह, अजय पांडेय, राधेश्याम शुक्ल, प्रमोद शाही, अंबिकेश पांडेय, रामदास, विपिन मिश्र, नीलू मिश्र, बबलू सिंह, प्रवीण निखर, सीपी सिंह, सवरु मल्ल, राम अग्रेश, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed