फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sadar sansad raised the issue bypaaa road in sansad

दो वर्षों से अधर में लटका देवरिया बाईपास का मुद्दा संसद में उठा

Thu, 24 Sep 2020 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
sadar sansad raised the issue bypaaa road in sansad
दो वर्षों से अधर में लटका देवरिया बाईपास का मुद्दा संसद में उठा
विज्ञापन

देवरिया। अधर में लटका देवरिया बाईपास रोड का मुद्दा सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने संसद में उठाया। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और तत्कालीन सांसद कलराज मिश्र ने दो वर्ष पूर्व इसका शिलान्यास किया था।
डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने मानसून सत्र में संसद में देवरिया में पूर्व प्रस्तावित सोनूघाट से बैतालपुर तक जाने वाली बाईपास सड़क निर्माण का मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन में कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र देवरिया शहर के बीच से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 गुजरती है, जो उत्तर प्रदेश और बिहार राज्य को जोड़ती है। सड़क पर वाहनों के साथ-साथ भारी वाहनों का दबाव रहता है। व्यावसायिक व व्यापारिक दृष्टि से भी वाहनों की आवाजाही रहती है। लगातार वाहनों के आवागमन की वजह से पूरी सड़क जर्जर हो चुकी है और जाम की समस्या आम हो गई है। इसकी वजह से दुर्घटनाएं भी होती हैं। भारी वाहनों से बीच शहर को निजात दिलाने के लिए बैतालपुर से सोनूघाट तक बाईपास निर्माण की योजना बनी।
विज्ञापन

25 जनवरी 2018 को सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तत्कालीन सांसद कलराज मिश्र एवं उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री की मौजूदगी में इस योजना का शिलान्यास भी भव्य तरीके से किया गया। डॉ. त्रिपाठी ने सदन में खेद प्रकट करते हुए कहा कि अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं किया गया। भारी वाहनों के कारण शहर में जाम से लोग परेशान रहते हैं। यह मुद्दा बनाकर विपक्ष भी इस पर शिकायत करता है। सांसद ने लोकसभा स्पीकर एवं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से मांग की कि देवरिया में इस रिंग रोड बाईपास सड़क के निर्माण के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय जो भी समस्याएं हैं, उन्हें दूर करते हुए तत्काल प्रभाव से कार्य प्रारंभ किया जाए। जिससे संसदीय क्षेत्र की जनता को जाम की समस्या से मुक्ति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed