फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sabhsad speak nahi chalega dohara mapdand

टैक्स वसूली में दोहरा मापदंड का मुद्दा बोर्ड की बैठक में उठेगा

Fri, 21 Aug 2020 02:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
sabhsad speak nahi chalega dohara mapdand
टैक्स वसूली में दोहरा मापदंड का मुद्दा बोर्ड की बैठक में उठेगा
विज्ञापन

बोले सभासद: सरकारी भवनों पर भी लागू हो स्वकर प्रणाली
शासनादेश नहीं मानने वाले विभागों के खिलाफ अधिनियम के तहत कार्रवाई करे नगर पालिका
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गृहकर-जलकर वसूली में नगर पालिका की ओर से अपनाए जा रहे दोहरे मापदंड को लेकर नगर के सभासद नाराज हैं। उनका कहना है कि नगर में स्वकर प्रणाली सभी पर समान रूप से लागू है। सरकारी विभागों को मनमाना दर पर टैक्स जमा करने की छूट नहीं दी जा सकती। मामले को आगामी बोर्ड बैठक में मामले को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
जिस प्रकार नगर पालिका आम लोगों के भवनों की गणना कर टैक्स आरोपित कर रही है, उसी प्रकार सरकारी भवनों की नए सिरे से गणना कराकर टैक्स लगवाए। जो विभाग शासनादेश को नहीं मान रहे उनके खिलाफ नगर पालिका के प्रावधानों के तहत कार्रवाई हो। सभासदों ने पालिका के क्रियाकलापों पर भी सवाल उठाए कहा कि जिम्मेदारों के निष्पक्ष तरीके से काम नहीं करने के चलते पालिका को सलाना करोड़ों राजस्व की क्षति हो रही है।
विज्ञापन

बोर्ड में उठाएंगे सरकारी भवनों पर टैक्स का मुद्दा
जो लोग सही तरीके से अपने भवन का गृहकर-जलकर जमा कर रहे, वे जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं, नगर पालिका 17 साल पुरानी डिमांड पर सरकारी विभागों से टैक्स लेकर उनपर मेहरबानी लुटा रही है। यह दोहरा मापदंड नहीं चलेगा। इस मामले को मैं बोर्ड समक्ष रखूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अजय सिंह, सभासद वार्ड नंबर आठ रामगुलाम टोला पूर्वी
हमेशा उठते हैं टैक्स पर सवाल
टैक्स वसूली में दोहरे मापदंड के चलते राजस्व अनुभाग की कार्यप्रणाली पर हमेशा से सवाल उठते रहे हैं। आम लोगों को नोटिस जारी कर टैक्स वसूली में कड़ाई बरती जा रही है तो सरकारी विभागों पर नरमी पर नरमी क्यों? यह सवाल आगामी बोर्ड की बैठक में जिम्मेदारों से पूछे जाएंगे।
-दिनेश शुक्ला, सभासद वार्ड नंबर छह चकियवा
स्वकर के दायरे में होंगे सरकारी विभाग
स्वकर प्रणाली सिर्फ आम जनता के लिए लागू नहीं है। इसका पालन सरकारी विभागों को भी करना होगा। अधिकारियों ने सरकारी और गैर सरकारी भवनों पर टैक्स का जो अघोषित दोहरा मापदंड तैयार किया है। उसपर बोर्ड की बैठक में जवाब देना होगा। इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाउंगा।

-आशुतोष तिवारी, सभासद वार्ड नंबर 17 राघवनगर पश्चिमी
राजस्व की हो रही हानि
टैक्स की व्यवस्था पारदर्शी नहीं होने से हर साल करोड़ों रुपये राजस्व की क्षति हो रही है। पालिका सिर्फ गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों पर नियम थोप रही है। सरकारी विभागों के अलावा तमाम प्रभावशाली लोग हैं जो अपने भवन का स्वकर निर्धारण नहीं करते और न ही पालिका उन पर दबाव बना पाती है।
- अमित मिश्रा, सभासद वार्ड नंबर चार सिंधी मिल कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed