फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sabhasd stopped road pitching

सभासद ने सड़क निर्माण कार्य रोका

Tue, 05 Jan 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Tue, 05 Jan 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत कार्यालय के ठीक सामने 58 लाख रुपये की लागत से बन रही पिच सड़क की गुणवत्ता पर एक सभासद ने सवाल खड़ा कर दिया है। मानक को ताक पर रखकर ठेकेदार कार्य करा रहा है। इससे नाराज सभासद ने सड़क निर्माण कार्य रोक दिया है और इसकी शिकायत एसडीएम से की है। इससे नगर प्रशासन की बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन



नगर पंचायत कार्यालय से मोहरभाई चौक की सड़क चलने लायक नहीं थी। पीडब्लूडी की सड़क होने की वजह से नगर प्रशासन इसका निर्माण नहीं करा रहा था।

पीडब्लूडी ने मोहरभाई चौक से कतवारू के घर पर सीसी रोड का निर्माण करा दिया है। कतवारू के घर से नगर पंचायत कार्यालय तक नगर प्रशासन की ओर से पिच सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


सभासद श्रीराम यादव का आरोप है कि जिम्मेदारों की मिलीभगत से गुपचुप तरीके से टेंडर निकाल लागत से अधिक 58 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क पर बड़ी गिट्टी बिछाने के बाद राबिश और मिट्टी  सड़क पिच करने के लिए ठेकेदार गिरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देखकर सभासद ने मजदूरों को खदेड़कर निर्माण कार्य रोक दिया है। इस बाबत ईओ अवधेश सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए नगर पंचायत से टेंडर हुआ है। ठेकेदार कोई भी हो गुणवत्ता के अनुसार ही कार्य कराएगा। वहीं एसडीएम सत्येंद्र कुमार ने भी मामले की जांच कराने की बात कही।



निर्माण कार्यो में ढिलाई पर होगी कार्रवाई : चेयरमैन
सलेमपुर। चेयरमैन देवंती देवी ने कहा कि जो भी ठेकेदार नगर पंचायत के अंदर मानक के अनुसार निर्माण कार्य नहीं कराएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कुछ स्वार्थी लोग नगर में विकास कार्यों को देखकर घबरा गए और उनकी गलत मंशा पूरी नहीं हो पा रही है। इसके चलते वे लोग हर जगह विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed