फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sabhasad met je electric

Deoria News: अध्यक्ष और सभासदों ने अवर अभियंता विद्युत को सौंपा मांगों का ज्ञापन

Thu, 16 May 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 16 May 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
sabhasad met je electric
फोटो परिचय-अवर अभियंता विद्युत भाटपार रानी को ज्ञापन सौंपते अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं सभासद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपार रानी। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता, प्रतिनिधि विजय गुप्ता और सभासदों ने बुधवार को नगर में जर्जर विद्युत पोलों और जले ट्रांसफाॅर्मर बदलने, खाली पोलो पर केबिल लगाने आदि मांगों का ज्ञापन अवर अभियंता विद्युत भाटपार रानी को सौंपा।


पत्रक में उन्होंने वार्ड नंबर 1, 4, 2 ,7,9 एवं 11 में खाली पड़े विद्युत पोलों पर केबिल लगवाने तथा वार्ड नंबर एक, दो, तीन, चार और पांच में अशोक सिंह, दद्दन श्रीवास्तव, विनोद सिंह, दिनेश्वर तिवारी, शारदा मेडिकल स्टोर, काशीनाथ, विजय दूबे, हीरालाल आदि के मकानों के पास स्थित पुराने जर्जर लोहे एवं सीमेंट के पोलों को बदलवाने, भाटपार रानी थाना के पास 400 केवी के जले ट्रांसफाॅर्मर को बदलवाने की मांग की है। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय गुप्ता, सभासद राजेश गुप्ता, सलीम अली, शहाबुद्दीन, मोनू सिंह, गोल्डी मद्धेशिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed