फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sabhasad given letter to dm

सभासदों ने डीएम को सौंपा पत्रक

Mon, 01 Mar 2021 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
sabhasad given letter to dm
सभासदों ने डीएम को सौंपा पत्रक
विज्ञापन

कहा- चार माह से नहीं हुई बोर्ड की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। नगर पंचायत में विकास कार्यों के प्रस्ताव को लेकर चार माह से बैठक नहीं हुई है। इससे नाराज 11 वार्डों के सभासदों ने सोमवार को डीएम से मिलकर बैठक कराने की मांग की है। उधर, नगर पंचायत अध्यक्ष ने जल्द बैठक कराने की बात कही है।

आरोप है कि नगर पंचायत लार में विकास कार्यों के कराने की योजना को लेकर सभासदों की बैठक कराई जाती है। इसमें सभी की सहमति से प्रस्ताव पारित किए जाते हैं। इधर, चार माह से सभासदों की बैठक नहीं कराई गई है। उनका आरोप है कि बिना बैठक कराए ही अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी प्रस्तावों को अपने मन से पारित कर कार्य करा रहे हैं। इस बात से नाराज सभासद राजेश कुशवाहा के नेतृत्व में सोमवार को डीएम अमित किशोर से मिलकर पत्रक सौंपकर जल्द बैठक कराने की मांग की। सभासदों ने आरोप लगाया है कि कहने के बाद भी बैठक नहीं कराई जा रही है। इस संबंध में चेयरमैन सरोज यादव ने कहा कि जल्द बैठक कराई जाएगी। उधर, ईओ राजन नाथ तिवारी ने कहा कि बैठक कर सभी कार्यों को कराया जाएगा। पत्रक सौंपने वालों में महफूज लारी, बीरबल यादव, समीना, रेयाज लारी, आलिम लारी, चंदन वर्मा, नर्गिस जहां, ओमप्रकाश चौहान, अजय जायसवाल, कविलास प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed