फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rural cleaners stage sit-in at Vikas Bhawan

Deoria News: ग्रामीण सफाईकर्मियों ने विकास भवन पर दिया धरना

Sat, 09 Aug 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 09 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Rural cleaners stage sit-in at Vikas Bhawan
देवरिया। ग्रामीण जनसेवक कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले सफाईकर्मियों ने शुक्रवार को विकास भवन में धरना दिया। इसमें एनपीएस पासबुक, मूल स्थान पर तैनाती समेत अनेक मुद्दे उठाए गए हैं। धरने के बाद कर्मचारियों ने जिला पंचायत राज अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद तिवारी ने कहा कि कर्मचारियों के समस्याओं को लेकर संगठन धरने पर बैठा है। जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मियों का चिकित्सा प्रतिपूर्ति का आवेदन पत्र लगभग दो-तीन वर्षों से लंबित है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने 17 जुलाई से सभी सफाईकर्मियों की संबद्धता समाप्त कर दी है, मगर सभी संबंधित कार्यालयों में जमे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed