फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Running Competition: Satish Bharti won in the boys category

दाैड़ प्रतियोगिता : सतीश भारती ने बालक वर्ग में बाजी मारी

Fri, 13 Feb 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 13 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Running Competition: Satish Bharti won in the boys category
बीआरडीपीजी कालेज में वा​र्षिक क्रीड़ा समारोह में शामिल ​खिलाड़ी व ​शिक्षक, संवाद - फोटो : credit
देवरिया। बाबा राघव दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक खेल का प्रदर्शन किया। रोमांचक खेल देखकर साथी छात्र छात्राओं ने जोरदार तालियों से उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बाबा राघवदास और पंडित दीप नारायण मणि त्रिपाठी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया। उन्होने कहाकि जीवन मे अनंत कठिनाइयां आती है। हमें धैर्य और साहस के साथ उनका सामना करना चाहिए। जब जब कठिनाइयां और परेशानियां जीवन में आयें तब समझना चाहिए कि हम सफलता की ओर अग्रसर हो रहे है और सफलता बहुत समीप है। कठिनाइयां हमें मजबूत और साहसी बनाती है।
विज्ञापन

अभी जो समय आप व्यतीत कर रहे है वो समय आपके जीवन का स्वर्णिम समय है। इसका सद्पयोग करते हुए लक्ष्य निर्धारित करें। उन्होंने कहाकि जो सपना आप अपनी आंखों मे संजो के रखें है वो जरूर पूरा होगा। खिलाड़ियों को विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अलका सिंह, प्राचार्य प्रो. प्रताप नारायण सिंह ने भी संबोधित किया। छात्राओं सृष्टि, दीक्षा, दूजा गौतम, खुशी, प्रिया, ऋतु, अल्पना ने सरस्वती वंदना व कुलगीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के 100 मीटर बालक वर्ग में प्रथम स्थान सतीश भारती, द्वितीय स्थान शिवांश पांडेय और तृतीय स्थान वाल्मीकि कुशवाहा ने हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में काजल गुप्ता प्रथम, मानसी गौड़ द्वितीय और अर्पित यादव तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में काजल गुप्ता प्रथम, प्रीति यादव द्वितीय और अंकिता यादव तृतीय स्थान पर रहीं।

बालक वर्ग में अखिलेश सिंह प्रथम, सूर्यांश वर्मा द्वितीय और सतीश भारती तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में अखिलेश प्रथम, सूर्यांश द्वितीय और अमन तृतीय स्थान पर रही। वही बालिका वर्ग में मुस्कान सिंह प्रथम, गायत्री यादव द्वितीय और अंकिता यादव तृतीय स्थान पर रहीं। गोला क्षेपण बालक वर्ग में विवेक कुमार प्रथम, रजनीश कुमार पाल द्वितीय और प्रकाश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में रोजी कुमारी प्रथम, चंद्रा यादव द्वितीय और श्रेया त्रिपाठी तृतीय स्थान पर रही। चक्का फेंक बालक वर्ग में महेंद्र मौर्य प्रथम, ज्ञानेंद्र कुमार द्वितीय और विक्रांत सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed