फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rudrapur chairman along with her husband four injured in road accident

Deoria News: सड़क हादसे में रुद्रपुर के चेयरमैन उनके पति सहित चार घायल

Thu, 01 Jun 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 01 Jun 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rudrapur chairman along with her husband four injured in road accident
लखनऊ से घर लौटते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी .
रुद्रपुर। नगर पंचायत अध्यक्ष की स्कार्पियो बृहस्पतिवार को फैजाबाद के पास गोरखपुर- लखनऊ हाईवे पर पलट गई। हादसे में चेयरमैन और उनके पति भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का उपचार स्थानीय सरकारी अस्पताल में कराया।

रुद्रपुर की नवागत चेयरमैन सुधा निगम, पति, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठ्ठेलाल निगम, भतीजे करन और नगर पंचायत के कर्मचारी के साथ लखनऊ में शासन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने बृहस्पतिवार को गए थे । वह शाम छह बजे लखनऊ से घर के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि फैजाबाद में मुख्य सड़क पर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी में सवार चेयरमैन सुधा निगम को चोट आई । क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के सीने में और दो अन्य लोगों के हाथ, पैर में चोट लगी। घायल खतरे से बाहर बताया जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed