{"_id":"6873fd4107b826990e06b945","slug":"rpf-arrives-to-check-loot-in-train-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-158241-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रेन में लूट की जांच करने पहुंची आरपीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रेन में लूट की जांच करने पहुंची आरपीएफ
Mon, 14 Jul 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भटनी थाना क्षेत्र के बनकटा तिवारी की रहने वाली आफिता निशा से शनिवार की रात ट्रेन में हुई लूट की जांच करने रविवार को बिहार के सिवान की आरपीएफ की टीम देवरिया पहुंची।
बदमाशों ने लूट के बाद आफिता निशा पति अकबर अली को मैरवा रेलवे स्टेशन के आउटर पर ट्रेन से फेंक दिया था। उधर,चलती ट्रेन में महिला के साथ हुई लूट के बाद आरपीएफ हरकत में आ गई है। ट्रेनों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए है। मैरवा जीआरपी ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उसे देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां रात में हालत बिगड़ने पर उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार की सुबह से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। आरपीएफ के कमांडेंट ने इसके बारे में भटनी व सिवान इंस्पेक्टर से जांच कर आख्या मांगी है।
इसके बाद सिवान और भटनी के आरपीएफ इंस्पेक्टर महिला की तलाश करने लगे। दोनों मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां वह नहीं मिली तो गांव पहुंचे।
वहां शहर के एक ट्यूबवेल कॉलोनी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी गई। सिवान आरपीएफ इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर महिला के परिजनों का बयान दर्ज किया। फिलहाल घटना के बाद सिवान व भटनी जीआरपी घटना स्थल एक-दूसरे के क्षेत्र में होने की बात कह रहे थे।