फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Royal, 10, filed his papers, including Jaynath

शाही, जयनाथ समेत 10 ने नामांकन दाखिल किया

Wed, 08 Feb 2017 11:32 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Feb 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Royal, 10, filed his papers, including Jaynath
दस लोगों ने नामांकन ‌ किए। - फोटो : अमर उजाला
 नामांकन के दूसरे दिन बुधवार को कलेक्ट्रेट में पूरे दिन गहमागहमी रही। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही समेत 10 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किए। इसमें भाटपाररानी से चार, पथरदेवा से तीन, बरहज से दो और सलेमपुर से एक नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि विभिन्न विधानसभाक्षेत्रों के लिए 52 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। 
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न न्यायालय कक्षों में बुधवार को 11 बजे से नामांकन पत्र 
दाखिला का काम शुरू हुआ। दोपहर 12 बजे के बाद नामांकन पत्र हासिल करने के लिए लोग पहुंचें। भाजपा के पथरदेवा सीट के प्रत्याशी सूर्य प्रताप शाही ने करीब एक बजे नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने चुनाव अधिकारी के समक्ष दो सेट में पर्चा दाखिल किया। इसके बाद रालोद के रणजीत और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से प्रदीप ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सलेमपुर से अरुण ने नामांकन फॉर्म जमा किया। बरहज से सीपीएमआईएल के कलक्टर जबकि निर्दल गिरेंद्र प्रताप यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। भाटपाररानी से भाजपा से जयनाथ, मार्क्सवादी से अमरनाथ, अश्वनी सिंह और जितेन्द्र ने निर्दल प्रत्याशी के रुप में अपना नामांकन दाखिल किया          
विज्ञापन

इनसेट
इन क्षेत्रों में खरीदे गए नामांकन पत्र
रामपुर कारखाना के लिए 16, देवरिया और पथरदेवा के लिए 10-10, भाटपाररानी और रुद्रपुर के लिए पांच-पांच, बरहज के लिए चार और सलेमपुर के लिए दो नामांकन पत्र खरीदे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed