फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   route chart making for new buses

Deoria News: नई बसों के संचालन के लिए बन रहा रूट चार्ट, फास्ट टैग लगाने की चल रही प्रक्रिया

Wed, 12 Jun 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 12 Jun 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
route chart making for new buses
टोल से गुजरने के लिए नया किराया होगा ईटीम में फीड, लंबी दूरी वाले मार्ग पर चलाने की हो रही तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। डिपो को कई वर्षों बाद चार नई बसें मिली हैं। इनके संचालन के लिए अभी रूट चार्ट नहीं बन पाया है। फास्ट टैग लग जाने के बाद और टोल से गुजरने के दौरान नया बढ़ा किराया लागू करने के बाद ही इनका रूट चार्ट निर्धारित किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि नई बसें को लंबी दूरी वाले मार्गों पर ही चलाया जाएगा। इससे निर्धारित मार्गों के यात्रियों को सहूलियत होगी।
देवरिया डिपो में वर्तमान में निगम की 73 और अनुबंधित 128 बसें हैं। निगम की बसों में कुछ बसें अपनी समय सीमा समाप्त कर चुकी हैं। यह 10 लाख किमी से अधिक चल अब बाहर होने की कगार पर जा चुकी हैं, हालांकि, अभी मुख्यालय की ओर से नीलामी के कोई निर्देश नहीं आने पर इनका संचालन लोकल रूटों पर किया जा रहा है। इधर, बसों की कमी को देखते हुए मुख्यालय स्तर से डिपो को चार नई बसें उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राकेश पति त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया कि डिपो को चार नई बसें मिली हैं। इन चार बसों को मिलाकर देवरिया डिपो के पास निगम की कुल 73 बसें हो गई हैं। हालांकि, अभी इसमें फास्टटैग नहीं लगा है। फास्टटैग लग जाने के बाद और टोल से गुजरने के दौरान नया बढ़ा किराया ईटीएम में फीड किए जाने के बाद जल्द ही रूट चार्ट निर्धारित कर लिया जाएगा। इस संबंध में कार्ययोजना बन रही है। लंबी दूरी वाले मार्ग पर ही इनका संचालन होगा। नई बसों के आने से इधर के यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed