फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   root march for peacefull voting

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस ने किया रूट मार्च

Thu, 20 Jan 2022 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
root march for peacefull voting
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस ने किया रूट मार्च
विज्ञापन

भटनी। विधानसभा चुनाव को शांति और निष्पक्षता के साथ कराने के लिए प्रशासन गंभीर है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सलेमपुर की मौजूदगी में नगर के सभी प्रमुख जगहों, घांटी बाजार चौकी, नोनापार, तथा बिहार बार्डर पर रूट मार्च किया। बीएसएफ के जवानों के साथ स्थानीय पुलिस बल ने रूट मार्च की शुरुआत पक्के पुल से किया। नगर के मुख्य मार्ग, रामलीला मैदान, गांधी चौक, 116 नंबर रेलवे गेट, हतवा गांव, आदर्श चौक, बाईपास मार्ग, 115 नम्बर रेलवे गेट, नोनापार तथा घांटी चौराहे से होकर मार्च गुजरा। इसके बाद फोर्स ने बिहार बार्डर क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने चुनाव में बार्डर पर चौकसी बरतने का निर्देश दिया। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सलेमपुर गुंजन द्विवेदी ने लोगों से शांति बनाए रखने व मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अपील की। पुलिस टीम के साथ एएसडीएम महेंद्र प्रसाद, तहसीलदार भाटपाररानी तथा थानेदार गोपाल पांडेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed