{"_id":"61e9a4295d4c9e54115c5c77","slug":"root-march-for-peacefull-voting-salempur-news-gkp424384863","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस ने किया रूट मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस ने किया रूट मार्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस ने किया रूट मार्च
भटनी। विधानसभा चुनाव को शांति और निष्पक्षता के साथ कराने के लिए प्रशासन गंभीर है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सलेमपुर की मौजूदगी में नगर के सभी प्रमुख जगहों, घांटी बाजार चौकी, नोनापार, तथा बिहार बार्डर पर रूट मार्च किया। बीएसएफ के जवानों के साथ स्थानीय पुलिस बल ने रूट मार्च की शुरुआत पक्के पुल से किया। नगर के मुख्य मार्ग, रामलीला मैदान, गांधी चौक, 116 नंबर रेलवे गेट, हतवा गांव, आदर्श चौक, बाईपास मार्ग, 115 नम्बर रेलवे गेट, नोनापार तथा घांटी चौराहे से होकर मार्च गुजरा। इसके बाद फोर्स ने बिहार बार्डर क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने चुनाव में बार्डर पर चौकसी बरतने का निर्देश दिया। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सलेमपुर गुंजन द्विवेदी ने लोगों से शांति बनाए रखने व मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अपील की। पुलिस टीम के साथ एएसडीएम महेंद्र प्रसाद, तहसीलदार भाटपाररानी तथा थानेदार गोपाल पांडेय भी मौजूद रहे।