{"_id":"56e9b10b4f1c1bec768b4616","slug":"role-of-women-in-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘विकास में महिलाओं की अहम भूमिका’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘विकास में महिलाओं की अहम भूमिका’
deoria
Updated Thu, 17 Mar 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में प्रेरणा दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मुक्ति नाथ यादव ने साइकिल और कन्या विद्या धन के चेक भी दिए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘समाजवादी विकास दिवस’ की शृंखला के दूसरे दिन बुधवार को ब्लॉक मुख्यालयों पर ‘प्रेरणा दिवस’ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने वहां सीएम का संदेश पढ़कर सुनाया और प्रदेश सरकार द्वारा अपने वादों के अनुसार किए गए कार्यों को बताया गया। वहीं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिए गए।
देवरिया के राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलधिकारी अनिता श्रीवास्तव ने कहा कि विकास में महिलाओं की भूमिका अहम है। इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। वहीं उन्होंने महिलाओं से अपनी ताकत पहचानने का आहृवान किया गया। वहीं सीडीओ कैप्टन आलोक शेखर तिवारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह को अपनाने की बात कही। जबकि संयुक्त मिशन निदेशक ग्रामीण आजीविका मिशन डॉ. एसएफएच रिजवी ने कहा कि समूह परिवर्तन के माध्यम है। इस दौरान पीडी अभय श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीके सिंह, जिला बचत अधिकारी श्रीप्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।
रामपुर कारखाना प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इसमें 150 लोगों के सेहत की जांच की गई। बघौचघाट प्रतिनिधि के अनुसार लाभार्थियों के बीच समाजवादी प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस दौरान विधायक शाकिर अली, जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव, बीडीओ संजय नायक, माधवेंद्र पांडेय, साजिद अंसारी आदि मौजूद रहे। कंचनपुर प्रतिनिधि के अनुसार तरकुलवा ब्लॉक में प्रदेश सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
लोगों से योजनाओं से लाभ उठाने की अपील की। ब्लॉक प्रमुख अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास की दिशा में काम कर रही है। सभी वर्ग के लोगों को योजनाओं का फायदा पहुंच रहा है। इस दौरान बीडीओ रामअधार राम, शकील अहमद, डॉ. संजीव राव, उदय मल्ल, रामकृष्ण आदि मौजूद रहे।
रुद्रपुर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मुक्ति नाथ यादव रहे। उन्होंने साइकिल और कन्या विद्या धन का चेक वितरित किया। वहीं एसडीएम राकेश सिंह ने लाभार्थियों को सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, प्रदीप यादव, बीडीओ रामबेलास राय, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र प्रताप सिंह,भरत यादव, अजय प्रकाश घर द्विवेदी, राजेश श्रीवास्तव, नंदु कुमार, विवेक, अभिषेक सिंह, राकेश यादव, हरेंद्र सिंह त्यागी आदि मौजूद रहे।