फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   robbery of 1.5 lakh ruppees and stamp

वेंडर से लूट लिए डेढ़ लाख रुपये और पांच लाख के स्टांप

Tue, 15 Sep 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
robbery of 1.5 lakh ruppees and stamp
वेंडर से लूट लिए डेढ़ लाख रुपये और पांच लाख के स्टांप
विज्ञापन

देवरिया। गौरीबाजार के चोरखरी गांव के पास सोमवार रात बदमाशों ने एक स्टांप वेंडर से डेढ़ लाख रुपये और पांच लाख रुपये की कीमत के स्टांप लूट लिए। सूचना पर एसपी, एएसपी, सीओ और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पीड़ित से बातचीत कर गौरीबाजार पुलिस और एसओजी टीम बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
चोरखरी गांव निवासी रामवृक्ष प्रसाद कुशीनगर जिले के हाटा तहसील में स्टांप वेंडर हैं। सोमवार देर शाम वह हाटा से स्टांप बिक्री का डेढ़ लाख रुपये और करीब पांच लाख रुपये का स्टांप झोले में रखकर घर आ रहे थे। मुख्य रोड पर टेंपो से उतरकर रामवृक्ष पैदल ही घर जा रहे थे। शाम साढ़े सात बजे वह अपने गांव से पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झोला छीन लिया और भाग निकले। रामवृक्ष ने गौरीबाजार पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर अश्वनी राय ने एसपी, एएसपी और सीओ रुद्रपुर को सूचना देने के साथ ही खुद मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

कुछ देर बाद ही एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, एएसपी शिष्यपाल, रुद्रपुर के प्रभारी सीओ दिनेश सिंह यादव मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्टांप वेंडर रामवृक्ष से पूछताछ कर घटना के बारे में जानकारी ली। तहरीर के आधार पर गौरीबाजार पुलिस ने रात में ही इस मामले में केस दर्ज लिया। गौरीबाजार थाने की पुलिस के साथ ही एसओजी टीम लुटेरों की तलाश कर रही है। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। गौरीबाजार पुलिस और एसओजी टीम को बदमाशों की तलाश में लगाया गया है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुटेरों की तलाश में कुशीनगर पहुंची एसओजी की टीम
गौरीबाजार के चोरखरी गांव निवासी स्टांप वेंडर से लूट के मामले में जुटी एसओजी की टीम लुटेरों की तलाश में कुशीनगर जिले के कई स्थानों पर पहुंची। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।

मंगलवार को एसओजी टीम ने कुशीनगर के हाटा और कसया इलाके में बदमाशों के बारे में पता किया। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा। देर शाम एसओजी टीम लौट आई। बताया जा रहा है कि लूट के बाद बाइक सवार बदमाश हाटा की तरफ ही भागे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed