फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Roadways will build a bus stand in Pakhan of Baghauchghat block.

Deoria News: बघौचघाट ब्लॉक के पकहां में रोडवेज बनाएगा बस स्टैंड

Fri, 07 Nov 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 07 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Roadways will build a bus stand in Pakhan of Baghauchghat block.
देवरिया। बघौचघाट ब्लॉक के पकहां में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम बस स्टैंड बनाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। जमीन मिलते ही बस स्टैंड के निर्माण के जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पकहां के ग्राम प्रधान मुरारी मनोहर शाही ने 2022 में मुख्यमंत्री को पत्र देकर गांव में बस स्टैंड का बनाने का अनुरोध किया था। तब मुख्यमंत्री आचार्य नरेंद्र देव इंटर कालेज पथरदेवा में रविंद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि में शामिल होने आए थे। इस पत्र के बाद शासन ने चिट्ठी उत्तर प्रदेश परिवहन निगम और जिला प्रशासन को भेजा था।
विज्ञापन

इसके बाद ग्राम प्रधान ने जमीन का प्रस्ताव बस स्टैंड के लिए ग्राम सभा की बैठक से पास कराकर भेज दिया। अब इसकी प्रक्रिया जिला प्रशासन के पाले में है। ग्राम प्रधान मुरारी मोहन शाही का कहना है कि ग्राम सभा से बस स्टैंड के लिए जमीन का प्रस्ताव पास कराकर जिला प्रशासन को भेज दिया गया है। लेखपाल इसकी मापी भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

बस स्टैंड से यूपी और सीमावर्ती बिहार के लोगों को मिलेगा लाभ : जिले के अंतिम छोर पर पकहा गांव स्थित है। यहां से बिहार की सीमा कुछ ही दूरी पर है। यहां बस स्टैंड बन जाने से आसपास के 50 से अधिक गांवों के साथ सीमावर्ती बिहार के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के लोग पढ़ाई लिखाई और आजीविका के लिए बड़ी संख्या में जिले में निवास करते हैं। उनका अक्सर आना जाना रहता है। यह लोग पकहां आकर गाड़ी पकड़तेे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed