फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Roadways employees, enraged by a scuffle with a conductor, blocked the road by parking buses.

Deoria News: परिचालक से हाथापाई पर भड़के रोडवेज कर्मी बसें खड़ी कर जाम की सड़क

Wed, 10 Jun 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 10 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees, enraged by a scuffle with a conductor, blocked the road by parking buses.
देवरिया में बस परिचालक से मारपीट करते पुलिस कर्मी।
देवरिया। रोडवेज डिपो के गेट पर मंगलवार को एक परिचालक और यातायात पुलिस कर्मियों के बीच हुए विवाद के बाद रोडवेज कर्मचारी आक्रोशित हो गए। कर्मचारियों ने चार बसें सड़क पर खड़ी कर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। अधिकारियों के हस्तक्षेप और कार्रवाई के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। देर शाम एसपी ने लापरवाही पर यातायात सिपाही को लाइन हाजिर किया है। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नही करती है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र निवासी चंदन यादव देवरिया डिपो में परिचालक हैं। मंगलवार को वह डिपो गेट के पास बस खड़ी कर सवारियां बैठा रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे यातायात पुलिसकर्मियों ने बस हटाने को कहा। इस बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि यातायात पुलिसकर्मियों ने परिचालक की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलते ही रोडवेज कर्मचारी भड़क गए और रोडवेज सेवा ठप कर चार बसें सड़क पर खड़ी कर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ सिटी संजय रेड्डी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से वार्ता कर आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद रोडवेज कर्मचारियों ने जाम समाप्त कर दिया और यातायात सामान्य हो सका।

उधर, मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने यातायात पुलिस में तैनात सिपाही सोनू यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मामले में सीओ यातायात सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि रोडवेज पर विवाद की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर बसों को रोडवेज में अंदर कराकर यातायात सामान्य कराया गया। इस मामले में सिपाही सोनू कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed