{"_id":"688d07d14fe56c9835096759","slug":"roadways-bus-services-suspended-travel-in-pieces-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-159805-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रोडवेज बस सेवा ठप, टुकड़ों में करनी पड़ रही यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रोडवेज बस सेवा ठप, टुकड़ों में करनी पड़ रही यात्रा
Sat, 02 Aug 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। नगर के 115 नंबर रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते भटनी की परिवहन व्यवस्था चरमरा गई है। छह माह से परिवहन विभाग की बस सेवा ठप है। नगरवासियों को जिला मुख्यालय जाने के लिए टुकड़ों में ऑटो और निजी वाहनों से यात्रा करनी पड़ रही।
इससे न सिर्फ लोगों को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है, बल्कि असुविधा भी झेलनी पड़ रही है। भटनी नगर स्थित बाईपास रोड 115 नंबर रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। इससे बड़े वाहनों को नगर क्षेत्र से जाने पर पाबंदी लगा दी गई है।
सेतु निगम ने इसके लिए लल्लन चौराहे, नकहनी चौराहा व साहोपार पर बड़े वाहनों के प्रवेश निषेध का बोर्ड लगा दिया है। ऐसे में भिंगारी बाजार व बलुआ अफगान से चलने वाली परिवहन की बसें खोरीबारी, बनकटा शिव, नूरीगंज होकर जिला मुख्यालय जा रही हैं, इसलिए नगरवासियों को परिवहन की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
नगरवासियों का कहना है कि पहले सुबह-शाम चलने वाली रबसों से आसानी होती थी। ओवरब्रिज निर्माण के कारण परिवहन विभाग ने बस का रूट बदल दिया है। इससे भटनी कस्बे के लोगों को बसें नहीं मिल पा रहीं।
परिवहन निगम के एआरएम कपिलदेव प्रसाद का कहना है कि ओवरब्रिज निर्माण पूरा होने तक बसों का रूट बदला गया है। निर्माण समाप्त होते ही पहले की तरह सेवा बहाल कर दी जाएगी। नगरवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए कुछ बसें भटनी से चलाई जाएं।