फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   road safety awareness campain opperates

बीआरडी पीजी कॉलेज के छात्रों ने निकाली सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली

Sat, 28 May 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
road safety awareness campain opperates
बीआरडी पीजी कॉलेज के छात्रों ने निकाली सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली
विज्ञापन

देवरिया। बीआरडी पीजी कॉलेज में शनिवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। रोवर्स रेंजर्स एवं राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर से रैली निकालकर एवं विभिन्न मार्गों से होते हुए लोगों को इसके प्रति जागरुक किया और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. शरद चंद्र मिश्र ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महाविद्यालय परिसर से निकलकर रैली पु रवा चौराहा की ओर आगे बढ़ी। स्वयंसेवकों ने वाहन चला रहे लोगों को जागरूक किया और सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जानकारी दी। रैली में महाविद्यालय के रोवर्स रेंजर्स और एनएसएस के स्वयंसेवकों ने संयुक्त रूप से बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। रैली के वापस आने के बाद प्राचार्य ने स्वयंसेवकों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट, कार चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं। शराब पीकर गाड़ी कत्तई न चलाएं। इस दौरान एनएसएस के बुद्ध इकाई के प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह, कबीर इकाई के प्रभारी डॉ. नरेंद्र कुमार, विवेकानंद इकाई के प्रभारी डॉ. केके ओझा, रोवर प्रभारी डॉ. अभिनव सिंह, डॉ. समरेंद्र बहादुर शर्मा, मुकुल लवानिया, डॉ. प्रद्योत सिंह एवं अन्य शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने भी चलाया सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान
देवरिया। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय की ओर से भी शनिवार को शहर के विभिन्न जगहों पर सड़क सुरक्षा संबंधित कार्यक्रम चलाया गया। रोडवेज के चालकों के लिए परिसर में प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि प्रशिक्षण में रोडवेज के 40 चालक शामिल हुए। इन्हें सड़क सुरक्षा के मूलभूत सिद्धांतों से परिचित कराया गया। साथ ही सुरक्षा से संबंधित पैंफ्लेट भी वितरित किया गया। यातायात पुलिस के सहयोग से शहर के प्रमुख मार्गों पर पैंफ्लेट बांटकर एवं व्यावसायिक वाहन चालकों को नियमों के बारे में बताया गया। साथ ही शासन के निर्देेश पर अवैैध टैक्सी स्टैंडों पर संचालित होने वाले वाहनों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 20 वाहनों का चालान तथा चार को सीज किया गया। इस दौरान यात्री कर अधिकारी अनिल कुमार त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

महिला कॉलेज में निकाली गई गई जागरुकता रैली
देवरिया। दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला पीजी कॉलेज में शनिवार को यातायात सुरक्षा जागरुकता अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया। इसमें रोवर्स रेंजर्स एवं एनएसएस से जुड़ी छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। प्राचार्य राखी भारती ने झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। छात्राओं ने सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों एवं राहगीरों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस दौरान महेश, डॉ.पंकज कुमार शुक्ल, डॉ.आलोक रंजन, अनुपमा राय, डॉ.प्रफुल्ल कुमार राय, डॉ.अनीता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed