फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Road parking...traffic jam makes traffic difficult

Deoria News: सड़क पार्किंग..जाम से आवागमन दुश्वार

Tue, 10 Jun 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 10 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Road parking...traffic jam makes traffic difficult
देवरिया। जिले में रोजाना दो और चार पहिया वाहनों की संख्या बढ़ रही है। शहर में पार्किंग का इंतजाम नहीं होने से जिला मुख्यालय वालों को मजबूरी में अपने वाहन को सड़क के किनारे खड़ा करना पड़ता है। इससे राहगीरों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में मिनटों की दूरी घंटों में तब्दील हो जाती है। समस्या पैदा न हो और बेरोक टोक वाहनों की आवाजाही के लिए जिम्मेदारों की ओर से ठोस पहल नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइंस, मालवीय रोड, गोरखपुर रोड, कोतवाली रोड, कोऑपरेटिव चौराहा से लेकर हनुमान मंदिर की तरफ जाने वाले मार्ग पर दिनभर जाम की स्थित बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही बनी रहती है। अधिकतर दो और चार पहिया वाहनों से आते हैं। पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण यातायात नियमों का उल्लंघन कर वह अपने वाहन मालवीय रोड पर बने डिवाइडर के दोनों तरफ खड़ा करकाम निपटाने चले जाते हैं।
सिविल लाइंस रोड मुख्य मार्ग होने के कारण दिनभर बडे वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। इसी मार्ग पर कई सरकारी विभाग होने के कारण लोगों का आना- जाना लगा रहता है।
विभागों में जरूरी कार्य से आए लोग अपने वाहन को सड़क की पटरी तक खड़ा करते देते है। इसके चलते सिविल लाइंस रोड पर भी दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
गोरखपुर रोड पर कई बैंक शाखाएं और बड़े प्रतिष्ठान हैं। सोमवार को इनके सामने दो पहिया वाहनों की कतार लगी दिखी। दोपहर एक बजे सिविल लाइंस रोड पर कचहरी चौराहा स्थित शिव मंदिर के पास दुकान के बाहर आधी सड़क तक बाइकें कतार से खड़ी दिखीं। दोपहर 1:20 बजे सुभाष चौक से मालवीय रोड की तरफ जाने वाले मार्ग पर एक बैंक के सामने आधी सड़क तक बाइक खड़ी मिलीं।
डीएम आवास से कोतवाली की तरफ जाने वाले मार्ग पर दोपहर 1:40 बजे एक अस्पताल और बैंक के सामने वाहनों के खड़ा होने से राहगीरों को जाम से जूझना पड़ा। यहां करीब आधे घंटे तक तेज धूप में जाम में लोग फंसे रहे।

सिविल लाइंस रोड पर नाला सफाई के दौरान निकाला गया सिल्ट सड़क के किनारे लगा देने से इस मार्ग पर जाम की स्थिति बन रही है। दोपहर दो बजे न्यू काॅलोनी मोहल्ले में कई निजी अस्पतालों के पास पार्किंग सुविधा नहीं होने के कारण लोग अपने वाहन को सड़क पर खड़ा कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed