फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Road construction has not started in three wards of the municipality.

Deoria News: नगर पालिका के तीन वार्डों में शुरू नहीं हुआ सड़क निर्माण

Sat, 06 Jun 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 06 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Road construction has not started in three wards of the municipality.
देवरिया। शहर के तीन वार्डों में सीसी रोड व नाली निर्माण का कार्य छह महीने बाद भी शुरू नहीं हुआ है, जबकि इन्हें दिसंबर में ही पूरा हो जाना था। सड़क व नाली निर्माण का कार्य शुरू नहीं कराने वाली एजेंसियों को अब डूडा की तरफ से नोटिस भेजा गया है। साथ ही, चेतावनी दी गई है कि कार्य शुरू नहीं करने की वाजिब वजह नहीं बताने पर टेंडर निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

डूडा कार्यालय के अफसरों के अनुसार, वार्ड नंबर एक में सीसी रोड व नाली निर्माण के लिए जुलाई में टेंडर दिया गया था। इस कार्य को दिसंबर 25 में ही पूरा करना था, लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है। वहीं वार्ड नंबर में भिखमपुर रोड से निकली गली की इंटरलाकिंग होनी थी। इस कार्य को भी एक दिसंबर 25 को पूरा करना था, लेकिन अभी कार्य आरंभ भी नहीं हुआ है। वार्ड नंबर 6 में भी एक निजी अस्पताल के सामने वाली गली में सीसी रोड व नाली निर्माण का प्रस्ताव था।
विज्ञापन

तीनों ही मामले में संबंधित फर्माें को अंतिम मौका देते हुए अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद टेंडर निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed