फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Road accidents will reduce only with public participation

Deoria News: जन भागीदारी से ही कम होंगी सड़क दुर्घटनाएं

Sat, 16 Dec 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 16 Dec 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Road accidents will reduce only with public participation
सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ, 31 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे विविध कार्यक्रम
विज्ञापन

सदर विधायक ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को किया रवाना

देवरिया। पुरवा स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय पर शुक्रवार को यातायात नियमों के पालन का संकल्प लेने के साथ द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह, एसपी संकल्प शर्मा ने इसका उदघाट्न किया। जनपद में 15 से 31 दिसंबर तक सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस मौके पर सदर विधायक ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं जन भागीदारी से ही कम होंगी। यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें। प्रायः यह देखने में आता है कि लोग सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद करने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। कई बार घायल की मदद करने के स्थान पर लोग मोबाइल से वीडियो बनाते हैं। किसी घायल का वीडियो बनाकर समय व्यर्थ न करें बल्कि मदद करें और उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाए। घर से युवा जब दोपहिया वाहनों से बाहर निकले तो हेलमेट अवश्य लगाएं। सीट बेल्ट का प्रयोग करें और ड्राइविंग करते समय मोबाइल का प्रयोग न करें।
विज्ञापन

डीएम अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को सड़क सुरक्षा कोष से पांच हजार रुपये प्रोत्साहन राशि पुरस्कार स्वरूप देने का प्रावधान है। कहा कि दुर्घटना के बाद का एक घंटा गोल्डन ऑवर होता है, इस अवधि में घायल को हॉस्पिटल पहुंचाकर उसका जीवन बचाया जा सकता है। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि थोड़ी सावधानी बरतकर एवं ट्रैफिक नियमों का पालन कर दुर्घटना से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत वाहन रैली को भी रवाना किया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. राजेश झा, एआरटीओ आशुतोष शुक्ला, बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, डीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी मनोज पांडेय, आरके सिंह, पीटीओ अनिल तिवारी, टीएसआई भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed