{"_id":"5ddc0e3d8ebc3e54da225b86","slug":"road-accident-in-barhaj-1-deth-deoria-news-gkp3306994117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला की मौत
विज्ञापन
प्रतिमा कुशवाहा का फाइल फोटो
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में महिला की मौत
कोटपुर पिपरा के पास हुई मार्ग दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। क्षेत्र के कोटपुर पिपरा गांव के पास बाइक अनियंत्रित हो जाने से महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसे आनन-फानन में सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मदनपुर थानाक्षेत्र के कटियारी गांव निवासी आशीष की पत्नी प्रतिमा कुशवाहा (24) सोमवार को ससुर इंद्रेश कुशवाहा के साथ बरहज जा रही थीं। लोगों का कहना है कि बेलडांड़ मार्ग पर कोटपुर पिपरा गांव के पास अचानक बाइक के सामने गाय आ गई। जिसे बचाने में बाइक अनियंत्रित हो गई। जिसमें प्रतिमा घायल हो गई। लोग उसे जब तक अस्पताल ले जाते, उसकी मौत हो गई थी। मौत की खबर मिलते ही घर और रिश्तेदारी के लोग जुट गए। अस्पताल परिसर में रोने लगे। पति आशीष का रो-रो कर बुरा हाल था। इस संबंध में इंस्पेक्टर गिरिजेश तिवारी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गौरतलब है कि कटियारी गांव निवासी इंद्रेश कुशवाहा की बेटी की शादी 28 नवंबर को तय है। बीते 22 नवंबर को उसका तिलक था। प्रतिमा अपने ननद की शादी को लेकर काफी उत्साहित थी। लोगों को क्या पता कि ईश्वर को कुछ और ही मंजूर है। शादी का दिन नजदीक होने पर प्रतिमा सामान आदि की खरीदारी करने गई थी। वह सामान की खरीदारी के लिए ससुर के साथ बरहज जा रही थीं। इसी बीच हादसे में उसकी मौत हो गई।
श्रेया और श्रुति से छीना मां का आंचल
बेलडांड़ मार्ग पर कोटपुर पिपरा गांव के पास गाय बचाने में बाइक अनियंत्रित होने से हुए हादसे में प्रतिमा की मौत हो गई। उसकी मौत से मासूम श्रेया (4) और एक वर्षीय श्रुति से मां का आंचल छिन गया। कटियारी गांव निवासी इंद्रेश के सबसे बड़े बेटे आशीष की शादी 2014 में पिपरा खेमकरन गांव निवासी गोविंद कुशवाहा के दूसरे नंबर की बेटी प्रतिमा से हुई थी। जिससे दो संतान श्रेया और श्रुति हैं। प्रतिमा के मौत की खबर मिलने पर अस्पताल में जुटे लोगों को मासूम कातर नजरों से निहार रहे थे। जिसे देख सबकी आंखें भर आ रही थीं।