{"_id":"6a8c92d259840ec8080149d7","slug":"road-46-feet-wide-on-paper-but-only-13-feet-wide-on-the-ground-deoria-news-c-208-1-deo1016-190029-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कागज में 46 फुट चौड़ी सड़क, चलने के लिए माैके पर महज 13 फुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कागज में 46 फुट चौड़ी सड़क, चलने के लिए माैके पर महज 13 फुट
Tue, 25 Aug 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
लार बाजार में लगी जाम
लार। कस्बे के मुख्य बाजार की सड़क पर अतिक्रमण लोगों के लिए परेशानी का सबब बनने लगा है। दुकानों के आगे फुटपाथ तक सामान रखने और अस्थाई कब्जे की वजह से 46 फुट चौड़ी सड़क महज 13 फुट में सिमट गई है।
नतीजा यह होता है कि रोजाना नगर में जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। छात्रों और कार्यालय जाने वाले लोग जाम में फंसकर विलंब हो जाते हैं।
लार नगर पंचायत का गठन वर्ष 1871 के हुआ था। राहगीरों की सहूलियत के लिए मुख्य बाजार के रास्ते सड़क बनाई गई थी। यह सड़क देवरिया से होते हुए बिहार तक जाती है।
विज्ञापन
नगर पंचायत प्रशासन के मुताबिक सड़क की चौड़ाई 46 फुट है। इधर दुकानदारों ने सड़क तक सामान रख अस्थाई निर्माण कर सड़क तक कब्जा कर लिया है।
इस वजह से महज एक किमी की दूरी तय करने में आधे से एक घंटे का समय लग जाता है। आलम यह कि दो पहिया वाहन और पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
सोमवार की सुबह आठ बजे सड़क चौड़ी दिखी। इसके बाद दुकानें खुलने लगीं। दुकानदार कुछ सामान फुटपाथ तक रख दिए। इससे सड़क सिकुड़ने लगी।
राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। पुल से लेकर बस स्टैंड तक दोनों तरफ ठेला खोमचा लगने से भी सड़क संकरी होती गई। सब्जी मंडी के सामने सड़क पर ही ट्रक खड़े कर छोटे-छोटे वाहनों में सामान रखा जा रहा था।