{"_id":"6aac3fcf41f8f1be36024e09","slug":"thirteen-committees-will-oversee-the-arrangements-for-the-state-level-wrestling-event-deoria-news-c-208-1-deo1009-192091-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: राज्यस्तरीय कुश्ती आयोजन की व्यवस्था देखेंगी 13 समितियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: राज्यस्तरीय कुश्ती आयोजन की व्यवस्था देखेंगी 13 समितियां
विज्ञापन
देवरिया। राजकीय इंटर कॉलेज में 25 से 29 सितंबर तक माध्यमिक विद्यालयों की राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर काॅलेज में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के सफल संचालन और प्रतिभागियों की सहूलियत के लिए 13 अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है। ये समितियां खेल मैदान, आवास, भोजन, सुरक्षा और यातायात समेत सभी व्यवस्थाओं की कमान संभालेंगी।
जीआईसी के प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्र ने बताया कि कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 18 मंडलों के 500 से अधिक बालक-बालिका कुश्ती खिलाड़ी आएंगे। इस आयोजन के लिए 13 समितियों का गठन किया जा रहा है। यह समितियां विविध कार्यों की देखरेख करेंगीं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण सर्वाेच्च न्याय समिति होगी। यह खेल संबंधी विवादों का निपटारा करेगी। इसके अलावा खिलाड़ियों और अधिकारियों के ठहराव की व्यवस्था आवास समिति के जिम्मे होगी।
बाहर से आने वाले अतिथियों और टीमों के स्वागत का दायित्व स्वागत समिति को दिया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति उद्घाटन व समापन अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का प्रबंधन करेगी। सुरक्षा एवं अनुशासन समिति परिसर में शांति और व्यवस्था बनाए रखेगी। हेल्प डेस्क समिति पर प्रतिभागियों को प्रतियोगिता से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराएगी। खिलाड़ियों की चिकित्सा जांच और आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाएं स्वास्थ्य/मेडिकल समिति सुनिश्चित करेगी। कुश्ती के मुकाबलों और मंच की गतिविधियों का सही ढंग से संचालन मैच संचालन, मंचीय व्यवस्था समिति करेगी। इसके अलावा भोजन, सूचना समिति, स्मारिका निर्माण समिति, पुरस्कार वितरण समिति, अभिलेखीय जांच खेल के आयोजन में विभिन्न स्तरों पर सहयोग करेगी।