फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ritesh adhyaksh

Deoria News: रितेश अध्यक्ष और दिनेश मंत्री निर्वाचित

Sun, 03 Mar 2024 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 03 Mar 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
ritesh adhyaksh
- फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद देवरिया शाखा के द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन नागरी प्रचारिणी सभा के सभागार में रविवार को किया गया। इसमें संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। संगठन के पूर्वांचल प्रभारी आनंद मिश्र ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
पर्यवेक्षक मंडल अध्यक्ष गोरखपुर ऋषिकेश पांडेय, सह चुनाव पर्यवेक्षक व जिलाध्यक्ष गोरखपुर दुर्गविजय की देखरेख में हुए चुनाव में स्वास्थ्य विभाग के रितेश कुमार सिंह अध्यक्ष और चकबंदी विभाग के दिनेश गिरि मंत्री निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन

इसी प्रकार परिवहन विभाग के ओमप्रकाश मणि वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग के उमेश चंद्र गोंड संप्रेक्षक, शिक्षा विभाग के विनीत कुमार त्रिपाठी चेयरमैन, स्वास्थ्य विभाग के हरिश्चंद्र यादव संयुक्त मंत्री चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महिपाल सिंह, सौरभ पांडेय, राहुल गुप्ता, जयप्रकाश गोंड, अतुल कुमार दूबे, भैरोनाथ तिवारी, काली प्रसाद राय, धर्मेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता उपेंद्र मणि त्रिपाठी और संचालन हरिश्चंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed