{"_id":"6a285a9c34ca75165004655c","slug":"risk-of-accidents-due-to-dilapidated-power-lines-villagers-stage-protest-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-184068-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिजली के जर्जर तारों से हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिजली के जर्जर तारों से हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Tue, 09 Jun 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। मधवापुर गांव में जर्जर बिजली के तारों को बदलवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश मंगलवार को सामने आया। बड़ी संख्या में ग्रामीण अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगे बिजली के तार काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं। आए दिन तार टूटते हैं। इससे हादसे का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान हरिश्चंद्र पांडेय उर्फ गुड्डू बाबा ने एक अगस्त 2025 को तार बदलवाने के लिए बिजली निगम को लिखित प्रार्थनापत्र दिया था। इसके अलावा कई बार अधिकारियों को मौखिक रूप से भी समस्या से अवगत कराया गया, मगर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
ग्रामीणों के अनुसार, बीती रात जर्जर तार में तीन बार चिंगारी के साथ फाॅल्ट हुआ, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंचे विभागीय कर्मचारियों ने फाॅल्ट तो दुरुस्त कर दिया, मगर तारों को बदलने की दिशा में कोई पहल नहीं की गई।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जर्जर तारों को बदलकर नई लाइन नहीं लगाई गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान हरिश्चंद्र पांडेय उर्फ गुड्डू बाबा, शुभम पांडेय, गोलू पांडेय, शशिशांत यादव, धीरज यादव, विशाल यादव, रवि पांडेय, विकास पांडेय, पियूष दुबे, रिंकू यादव, रोहित पांडेय, शांतु यादव, दीपक पांडेय, संदीप यादव, अभिषेक यादव, मिथु यादव, अनीश कुमार, अनुज तथा भुअर बाबा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।