{"_id":"6668c6b17e547762dd029e74","slug":"rishuraj-will-go-to-play-national-trithelon-championship-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-127611-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नेशनल ट्राॅयथलान चैंपियनशिप में भाग लेंगे देवरिया के रिशुराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नेशनल ट्राॅयथलान चैंपियनशिप में भाग लेंगे देवरिया के रिशुराज
Wed, 12 Jun 2024 03:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 12 Jun 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
...फाेटो-
हैदराबाद में 15 जून से शुरू हो रही चैंपियनशिप, यूपी टीम से करेंगे प्रतिभाग
विश्वनाथ यादव के बाद जिले के दूसरे खिलाड़ी होंगे जो नेशनल खेलेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। हैदराबाद में 15 जून से नेशनल ट्राॅयथलान चैंपियनशिप शुरू हो रही है। इसमें जिले के देसही देवरिया क्षेत्र के रिशुराज भी यूपी टीम से सब जूनियर वर्ग में भाग लेंगे। चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए वह मंगलवार की सुबह रवाना हो गए।
रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैराकी के खिलाड़ी रिशुराज तरणताल बंद रहने पर हाटा के रधिया स्थित पोखरे में अभ्यास करते हैं। वह तैराकी के साथ ही ट्राॅयथलान का भी अभ्यास करते हैं। पिछले साल कानपुर में आयोजित माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिता के तैराकी इवेंट में उन्होंने 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में कांस्य पदक जीता था। बेहतर प्रदर्शन की बदौलत उनका चयन यूपी टीम में नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
रिशुराज ने बताया कि पहली बार वह नेशनल में भाग लेने जा रहे हैं। बेहतर प्रदर्शन हो, इसके लिए कड़ी मेहनत की है। पूरी उम्मीद है कि वह यूपी टीम को इसमें पदक भी दिलाएंगे।
विज्ञापन
सचिव बोले- छह माह का अभ्यास रंग लाया
जिला ट्राॅयथलान संघ के सचिव गंगतेश्वर सिंह ने बताया कि हाटा के रधिया पोखरे में रिशुराज की प्रैक्टिस पिछले छह माह से चल रही थी। इसके लिए उन्हें संघ की ओर से साइकिल भी खरीदी गई। वहीं, उनके प्रशिक्षक देवानंद भारती ने बताया कि ट्रॉयथलान तैराकी, साइक्लिंग व रनिंग मिश्रित खेल है। रिशुराज तैराकी के साथ ही इसका भी अभ्यास कर रहे थे। आने वाले दिनों में वह ट्रॉयथलान के अच्छे खिलाड़ी बनकर जिले व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
ट्राॅयथलान में विश्वनाथ यादव दो साल पूर्व कामनवेल्थ गेम में कर चुके हैं प्रतिभाग
देवरिया। शहर के बांस देवरिया निवासी विश्वनाथ यादव पुत्र रामनारायण यादव आर्मी के जवान हैं। स्पोर्ट्स कोटे से वर्ष 2017 में वह सेना में चयनित हुए। उसी वर्ष आयोजित जूनियर नेशनल में उन्होंने एक स्वर्ण व एक रजत जीता। दो साल बाद नेपाल में साउथ एशियन गेम में चौथे स्थान पर रहे। वर्ष 2022 में उन्होंने साउथ एशियन कप और साउथ एशियन चैंपियनशिप नेपाल में प्रतिभाग किया था। बेहतर प्रदर्शन की बदौलत उनका चयन भारतीय ट्रॉयथलान टीम में व्यक्तिगत स्पर्धा और रिले स्पर्धा के लिए हुआ। जुलाई वर्ष 2022 में बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल में पहली बार भाग ले रही चार सदस्यीय भारतीय टीम में भी उनका चयन हुआ था।