फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rishikesh Pandey of Padri Bazaar is seen again in CID-2

Deoria News: सीआईडी-2 में फिर नजर आ रहे पड़री बाजार के ऋषिकेश पांडेय

Thu, 19 Feb 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 19 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Rishikesh Pandey of Padri Bazaar is seen again in CID-2
पड़री बाजार। सीआईडी सीरियल से घर-घर में पहचान बना चुके पड़री बाजार के ऋषिकेश पांडेय फिर से सीआईडी-2 में खास रोल में नजर आ रहे हैं। पड़री बाजार निवासी ऋषिकेश पांडेय फिल्मी दुनिया और छोटे पर्दे पर करीब 25 वर्षो से सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

पड़री बाजार निवासी भारतीय सेना में अधिकारी रहे स्वं गोदानाथ पांडेय के दूसरे नंबर के बेटे ऋषिकेश पांडेय का बचपन से ही फिल्मों के प्रति काफी रुझान रहा। इसको देखते हुए उनके पिता ने पढ़ाई पूरी करने के बाद उनको मुंबई भेज दिया। वहां वह छोटे-मोटे रोल करने लगे। वह रनवे-34 में अमिताभ बच्चन और अजय देवगन के साथ महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए। ढाई अक्षर प्रेम में अभिषेक बच्चन के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, लेकिन उनको सबसे ज्यादा पहचान सीआईडी सीरियल से मिली। उनके सचिन के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। वह कोई अपना सा, पिया का घर, कामिनी, पोरस जैसे मशहूर धारावाहिक में काम कर चुके हैं। फिर से सीआईडी-2 में सचिन के किरदार में वह नजर आ रहे हैं। उन्होने बताया कि उनकी कई फिल्में फ्लोर पर है। जिसमें वह महत्वपूर्ण भूमिका में है। इसके अलावा कई सीरियल भी जल्द प्रसारित होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed